शलजम के छिलकों को फेंकने की बजाय करें ये काम

हम अब तक आपको बहुत सारी सब्जियों के छिलके का उपयोग करना बता चुके हैं। आज इसी कड़ी में सर्दियों में उपलब्ध होने वाली एक अन्य सब्जी शलजम के छिलके से कुछ नया और दिलचस्प उपयोग देखें।

 
recipes of turnip peels

शलजम या शलगम एक ऐसी सब्जी है जो सर्दियों में भी उपलब्ध होती है। यह एक पौष्टिक सब्जी है जो मूली की तरह दिखती है। इसमें पत्ते भी मूली के पत्तों जैसे ही दिखते हैं। यह कई सारे गुणों से भरपूर है और इसलिए इसे कई अलग-अलग तरह से खाने में उपयोग किया जाता है। कुछ लोग इसे सलाद में लेते हैं और कुछ इसकी सब्जी, सूप, फ्राइज आदि बनाकर खाते हैं।

क्या आपको पता है कि सब्जी ही नहीं, बल्कि इसके छिलके भी बहुत उपयोगी होते हैं और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसके छिलके रह भी जाएं तो भी आसानी से खाए जा सकते हैं। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में शलजम के नहीं बल्कि इसके छिलके से कुछ नया और दिलचस्प बनाना बताएंगे।

अगर आप भी अब तक शलजम के छिलकों को फेंकती आई हैं तो अब इसे फेंकें नहीं, बल्कि अलग-अलग चीजें बनाएं। ये रेसिपीज आपको यकीनन पसंद आएंगी तो चलिए जानते हैं कि आप इससे क्या-क्या नया बना सकते हैं।

शलजम के छिलके से बनाएं सूप

shalgam soup recipes

शलजम का सूप बहुत पौष्टिक होता है, लेकिन क्या आपने शलजम के छिलके का सूप पिया है? यह सूप आपका पेट भी भरेगा और आपको तंदुरुस्त भी रखेगा।

सामग्री-

  • 1 कप के छिलके
  • 2 शलजम
  • 2 कप वेजिटेबल स्टॉक
  • 1 बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल
  • 1/2 कप हैवी क्रीम
  • 1 छोटा चम्मच मक्खन
  • 1 प्याज
  • नमक स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार
  • 1 लहसुन की कली
  • हरा धनिया

बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले शलजम और प्याज को काट लें और अच्छी तरह धोकर अलग रख दें। छिलकों को भी धोकर और साफ करके पानी में भिगोकर रखें।
  • अब एक सॉस पैन को मध्यम आंच पर रखें और तेल डालकर उसे गर्म होने दें। इसमें कटा हुआ प्याज और कटा हुआ लहसुन डालकर कुछ मिनट तक सॉते करें।
  • जब प्याज थोड़ा सॉफ्ट हो जाए तो नमक डालकर उसे मिला लें। इसमें वेजिटेबल स्टॉक डालकर उसे 2 मिनट पकाएं।
  • अब इसमें कटा हुआ शलजम और काटे हुए छिलके डालकर पका लें। एक उबाल आने तक इसे मध्यम आंच 2 मिनट पकाएं।
  • इसे ठंडा करें और फिर ब्लेंडर में डालकर इसे स्मूथ ब्लेंड कर लें। इसके बाद सॉस पैन में मक्खन डालकर गर्म करें और उसमें ब्लेंड किया सूप और क्रीम डालकर 2-3 मिनट पकाएं।
  • आखिर में ऊपर से काली मिर्च पाउडर और हरा धनिया डालकर गार्निश करें और उसे सर्व करें।

शलजम के छिलके को करें रोस्ट

turnip peel roast

क्या आपने रोस्ट किया हुआ शलजम खाया है? इससे बढ़िया स्नैक कुछ नहीं हो सकता है। आप अगली बार शलजम के साथ-साथ इसके छिलके को भी रोस्ट करके खा सकती हैं।

सामग्री-

  • 2 कप शलजम के छिलके
  • नमक स्वादानुसार
  • काली मिर्च स्वादानुसार
  • 1 चम्मच ऑलिव ऑयल
  • हरा प्याज, कटा हुआ

बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले शलजम के छिलके को अच्छी तरह से धोकर 5 मिनट पानी में भिगोकर रखें।
  • इसके बाद अपने ओवन को 350 डिग्री पर प्री-हीट करके रख लें। छिलकों को पानी से निकालकर पेपर टावल से सुखा लें।
  • अब बेकिंग ट्रे में पार्चमेंट पेपर के ऊपर ये छिलके रखें और इन्हें ऑलिव ऑयल से ब्रश करें।
  • ऊपर से नमक और काली मिर्च छिड़कें और ओवन में 5 मिनट रखें।
  • इन्हें 5 मिनट बाद निकालें और पलट लें। ऊपर से हरा प्याज डालें और फिर थोड़ा ऑलिव ऑयल ब्रश करके 7-10 मिनट रखें।
  • इन्हें ओवन से निकालें और स्नैक्स की तरह चाय या कॉफी के साथ मजे लें।

अब आप भी शलजम के छिलके से घर पर ये 2 रेसिपीज बना सकती हैं। इन रेसिपीज से आपके स्वाद को भी एक नयापन मिलेगा। अगर आपने कभी इन छिलकों का अलग तरह से इस्तेमाल किया है तो वो भी हमारे साथ शेयर जरूर करें।

हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आएगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर भी शेयर करें और ऐसी नई और स्वादिष्ट रेसिपीज जानने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।

Image Credit: Freepik & Meredithcorp

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP