चीजफॉन्ड्यू एक क्लासिक और लाजवाब डिश है, जिसे दोस्तों और परिवार के साथ बैठकर खाने का मजा ही अलग होता है। इसे खास तौर पर सर्दियों के मौसम में पसंद किया जाता है, लेकिन साल के किसी भी समय इसका लुत्फ लिया जा सकता है।
यह स्वादिष्ट डिश पिघले हुए चीज और अलग-अलग तरह के डिप्स के साथ परोसी जाती है। अगर आप परफेक्ट चीज फॉन्ड्यू बनाना चाहते हैं, तो कुछ खास टिप्स का ध्यान रखना जरूरी है। आइए जानते हैं कि चीज फॉन्ड्यू बनाने के लिए किन बातों पर ध्यान देना चाहिए।
सही चीज का चुनाव करें
चीज फॉन्ड्यू का स्वाद पूरी तरह से इस्तेमाल किए गए चीज पर निर्भर करता है। ट्रेडिशनल फॉन्ड्यू के लिए ग्रुइरे और इमेंटलर जैसे स्विस चीज का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आप अपने स्वाद के हिसाब से चेडर, गोउडा यामोजरेला जैसी चीज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अच्छे फॉन्ड्यू के लिए जरूरी है कि आप हाई-क्वालिटी चीज चुनें, ताकि स्वाद और टेक्सचर दोनों बेहतरीन हो।
इसे जरूर पढ़ें-मोजरेला जैसी दिखती है मगर अलग होती है बुर्राटा चीज, जानें डिशेज में क कैसे किया जाता है इसका उपयोग
चीज को सही तरह से ग्रेट करें
चीज़ को पिघलाने से पहले अच्छे से ग्रेट करना बहुत जरूरी है। इससे चीज जल्दी और समान रूप से पिघलेगा। बड़े टुकड़ों में चीज डालने से फॉन्ड्यू में गांठ बनने का खतरा रहता है, इसलिए चीज को ग्रेट करने में कंजूसी न करें।
कॉर्नस्टार्च या आटा का इस्तेमाल करें
चीज को पूरी तरह से स्मूथ और क्रीमी बनाने के लिए इसमें थोड़ा सा कॉर्नस्टार्च या आटा मिलाएं। यह चीज को गाढ़ा करने में मदद करता है और फॉन्ड्यू को एक अच्छी कंसिस्टेंसी देता है।
सामान्य तौर पर 1-2 टेबलस्पून कॉर्न स्टार्च पर्याप्त होता है। इसे चीज में मिलाने से पहले थोड़ा वाइन या दूध में घोल लें, ताकि अच्छी तरह से मिक्स हो जाए।
हल्की आंच पर चीज पिघलाएं
चीज को हल्की आंच पर पिघलाना बहुत जरूरी है। तेज आंच पर चीज को पिघलाने से वह जल सकता है या उसका टेक्सचर खराब हो सकता है। पिघलाते समय लगातार हिलाते रहें, ताकि चीज समान रूप से पिघले और गांठ न बने।
सही लिक्विड का इस्तेमाल करें
चीज को पिघलाने के लिए आप सफेद वाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो फॉन्ड्यू में एक हल्का और स्वादिष्ट फ्लेवर लाता है। अगर आप शराब नहीं इस्तेमाल करना चाहते, तो आप दूध, चिकन स्टॉक, या वेजिटेबल स्टॉक का भी उपयोग कर सकते हैं। वाइन या लिक्विड का सही अनुपात फोंड्यू को स्मूद और क्रीमी बनाता है।
सही मसालों का इस्तेमाल करें
परफेक्ट चीज फॉन्ड्यू के लिए सही मसालों का इस्तेमाल करें। लहसुन का एक हल्का स्वाद फॉन्ड्यू को शानदार बना देता है। इसके लिए पॉट को लहसुन से रगड़ें और फिर चीज डालें। आप चाहें तो थोड़ा काली मिर्च पाउडर, मस्टर्ड पाउडर, या जायफल भी डाल सकते हैं। इससे फॉन्ड्यू का फ्लेवर और भी बेहतर हो जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें-घर में सिर्फ 2 चीजों से mozzarella cheese बनाएं, जानें आसान रेसिपी
डिपिंग आइटम्स की तैयारी है जरूरी
चीज फोंड्यू का असली मजा तब आता है, जब इसमें अलग तरह के डिपिंग आइटम्स का इस्तेमाल करते हैं। आप ब्रेड क्यूब्स, स्टीम की हुई सब्जियां (जैसे ब्रोकोली, गाजर, आलू), फ्रूट्स (जैसे सेब या नाशपाती) और सॉसेज या चिकन के टुकड़ों को चीज में डिप कर सकते हैं। उन्हें काटकर पहले से तैयार रखें, ताकि चीज फॉन्ड्यू के साथ लुत्फ लिया जा सके।
फॉन्ड्यू पॉट का इस्तेमाल करें
चीज फॉन्ड्यू बनाने के लिए फॉन्ड्यू पॉट का इस्तेमाल करें। इसमें चीज लंबे समय तक गर्म रहता है और धीरे-धीरे पिघला रहता है। अगर आपके पास फॉन्ड्यू पॉट नहीं है, तो आप एक कड़ाही या हल्की आंच पर गर्म रखने वाले बर्तन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
चीज को ठंडा न होने दें
चीज फॉन्ड्यू गरम-गरम खाने में ही सबसे स्वादिष्ट लगता है। अगर चीज ठंडा हो गया, तो वह सख्त हो जाएगा और उसका मजा कम हो जाएगा। फॉन्ड्यू पॉट को धीमी आंच पर गर्म रखें और खाते समय इसे बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि चीज क्रीमी बना रहे।
इस तरह आप घर पर फॉन्ड्यूतैयार कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर आपको कोई और हैकमालूम है, तो हमें जरूर बताएं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों