अगर आपसे पूछा जाए कि चीज के नाम पूछे जाएं, तो हो सकता है आपको 3-4 चीज के नाम ही पता हों। मॉजरेला, पार्मेसन और चेडर काफी आम हैं और इन्हें कुकिंग में ज्यादा उपयोग किया जाता है। इसी तरह एक अन्य चीज बुर्राटा है, जो बहुत स्वादिष्ट होती है। इसे कैजुअल डाइनिंग में भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। यह दिखने में मॉजरेला की तरह होती है, लेकिन इसका स्वाद और टेक्सचर काफी अलग है।
हम अपने लेखों के जरिए आपको नई चीजों के बारे में बताने की कोशिश करते हैं। आज इसी तरह हम आपको बुर्राटा के बारे में बताएंगे। यह चीज क्या है, इसका स्वाद कैसा होता है और इसके कैसे खाया जाता है, चलिए जानते हैं।
बुर्राटा चीज दक्षिणी इटली के अपुलिया क्षेत्र से आती है। इसका नाम का मतलब है 'मक्खनयुक्त'। बुर्राटा मॉजरेला और क्रीम से तैयार की जाती है। इसकी आउटर लेयर मॉजरेला जैसी होती है और अंदर से काफी क्रीमी टेक्सचर होता है।
बुर्राटा और मॉजरेला चीज में कुछ समानताएं हैं, तो कुछ अंतर भी हैं। आइए जानते हैं दोनों की सिमिलैरिटी और डिफरेंसेस के बारे में।
मॉजरेला: ताजे मॉजरेला की बनावट एक जैसी और स्मूथ होती है। यह थोड़ा स्पंजी होता है और इसका स्वाद हल्का और दूधिया होता है। मॉजरेला को अक्सर पिज्जा या सलाद में टॉपिंग के रूप में खाया जाता है।
बुर्राटा: बुर्राटा की बनावट अनूठी होती है। इसका आउटर पार्ट थोड़ा सख्त होता है और बीच में क्रीमी और मुलायम होता है। इसकी बाहरी परत मॉजरेला की होती है, लेकिन थोड़ी सख्त और अंदर की क्रीमी परत के बीच का अंतर बुर्राटा को खास बनाता है।
इसे भी पढ़ें: दुनियाभर में मशहूर हैं Cheese की ये वैरायटीज, आप भी कर सकते हैं ट्राई
मॉजरेला: मॉजरेला का स्वाद हल्का और दूधिया होता है। यह ज्यादा स्ट्रॉन्ग नहीं होता और कई तरह के व्यंजनों के साथ अच्छी तरह से मेल खाता है।
बुर्राटा: बुर्राटा का स्वाद इसके क्रीमी मिडल पार्ट के कारण ज्यादा रिच लगता है। आपको मलाईदार स्वाद मिलता है, जो मक्खन जैसा होता है। इसकी हल्की मिठास इसे कॉम्प्लेक्स टेस्ट देती है
मॉजरेला: पारंपरिक मॉजरेला बनाने के लिए भैंस या गाय का दूध लिया जाता है। चीज को गर्म पानी में गूंथकर फैलाया जाता है, जिससे इसे इसकी खास बनावट मिलती है।
बुर्राटा: बुर्राटा की शुरुआत मॉजरेला से होती है, लेकिन चीज को मॉजरेला कर्ड और क्रीम के मिश्रण से बनाया जाता है। इसके कारण दो अलग-अलग परतों वाला चीज बुर्राटा तैयार होता है।
बुर्राटा अविश्वसनीय रूप से वर्सेटाइल इंग्रीडिएंट है और कई तरह के व्यंजनों को बेहतर बना सकता है। इसका आनंद लेने के कुछ लोकप्रिय तरीके इस प्रकार हैं:
इसे भी पढ़ें: चीज़ से जुड़े इन मिथ्स की जान लें सच्चाई
अगर आप भी ये लग्जरियस चीज लेकर आए हैं, तो इसका आनंद उठाने के लिए हमारी बताई टिप्स को फॉलो करें। साथ ही, अपने अनुभव भी हमारे साथ शेयर करना न भूलें।
हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया, तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।