herzindagi
popular cheese varieties

दुनियाभर में मशहूर हैं Cheese की ये वैरायटीज, आप भी कर सकते हैं ट्राई

आपने चीज का इस्तेमाल पिज्जा या कई तरह के स्नैक्स बनाने के लिए किया होगा। मगर क्या आपको पता है चीज की भी कई तरह की वैरायटी होती हैं, जिसका इस्तेमाल स्वाद के हिसाब से किया जाता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-07-26, 14:09 IST

चीज बहुत ही डिलिशियस फूड आइटम है, जिसके बारे में सोचकर ही मुंह में पानी आ जाता है। बर्गर, पिज्जा से लेकर पराठा बनाने के लिए हम इसमें चीज का इस्तेमाल करते हैं। आपने भी चीज का सेवन कई बार किया होगा, लेकिन क्या आप इसके बारे में सबकुछ जानते हैं? शायद नहीं।  

अगर कोई आपसे चीज के बारे में पूछे तो शायद आप यही कहेंगे कि यह एक डेयरी प्रॉडक्ट है या इसका इस्तेमाल पिज्जा बनाने के लिए किया जाता है। मगर एक से अधिक चीज के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। तो चलिए आज हम आपको चीज से वैरायटीज के बारे में- 

कालारी चीज

popular cheese varieties in hindi ()

इसे जम्मू और कश्मीर में बनाया जाता है। इस चीज को भारत की मोज्जरेला कहा जाए, तो ये गलत नहीं होगा। इसका स्वाद बिल्कुल वैसे ही होता है। इसका इस्तेमाल स्नैक्स बनाने के लिए किया जाता है, क्योंकि यह भी स्ट्रेची होती है।

इसे जरूर पढ़ें- आलू में डालें घर पर बना यह 1 मसाला, बोरिंग से पराठों में आ जाएगी जान

मोज्जरेला की तरह ये भी स्ट्रेची होती है। इसे कई सारे स्नैक्स के साथ खाया जाता है। इसे सीधे तवे पर फ्राई करके भी खाया जाता है, जैसे आमतौर पर मोज्जरेला स्टिक्स के साथ होता है। ये स्टफ्ड कुल्चे आदि के काम भी आती है। 

चेडर चीज

चेडर चीज दुनिया की सबसे लोकप्रिय और पुरानी चीज किस्मों में से एक है। इसका नाम इंग्लैंड के समरसेट काउंटी के एक गांव चेडर से लिया गया है, जहां इसे पहली बार बनाया गया था। चेडर चीज को उसके स्वाद और बनावट के लिए जाना जाता है, जो इसे कई प्रकार के व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है।

पारंपरिक चेडर चीज सफेद या हल्के पीले रंग की होता है, लेकिन कई बार इसमें एनाट्टो नामक प्राकृतिक रंग मिलाया जाता है जिससे इसका रंग नारंगी हो जाता है। वहीं, चेडर का स्वाद हल्का, मध्यम और तीखा हो सकता है, जो उसकी वक्त के हिसाब से बदलता है। 

ब्री चीज

Which cheese is most popular in the world

यह एक फ्रांसीसी चीज है, जो अपने क्रीमी और मुलायम बनावट के लिए मशहूर है। इसे फ्रांस के इल-दी-फ्रांस क्षेत्र के ब्री नामक स्थान के नाम पर रखा गया है। ब्री चीज का स्वाद माइल्ड और बटररी होता है, जिसमें एक हल्की मिठास भी होती है।

वहीं, इसे बनाने के लिए गाय के दूध का इस्तेमाल किया जाता है। दूध को गर्म करके उसमें रेनेट और बैक्टीरिया कल्चर मिलाया जाता है, जिससे दूध का जमना शुरू होता है। इसके बाद चीज को आकार दिया जाता है और फिर इसे नमक और पेनिसिलियम कैंडिडम नामक मोल्ड से कोट किया जाता है।  

फेटा चीज

फेटा चीज ग्रीक में फेसम है, जो अपनी नमकीन स्वाद और बनावट के लिए जानी जाती है। फेटा चीज मुख्य रूप से भेड़ के दूध से बनाई जाती है, लेकिन इसमें बकरी के दूध का भी मिश्रण हो सकता है। यह चीज प्राचीन काल से ग्रीस की संस्कृति और खान-पान का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है।

इसे जरूर पढ़ें- चीज़ से जुड़े इन मिथ्स की जान लें सच्चाई

फेटा चीज बनाने के लिए बकरी के दूध का उपयोग किया जाता है। दूध को गर्म करके उसमें रेनेट और बैक्टीरिया कल्चर मिलाया जाता है, जिससे दूध का जमना शुरू होता है। जमने के बाद, चीज को टुकड़ों में काटा जाता है और छाछ निकाल दी जाती है। फिर इसे नमक में डुबोकर कुछ समय के लिए रख दिया जाता है।

बंदेल चीज

Which cheese is most popular in the world in hindi

इस चीज को भारत की चीज़ कहा जाए तो गलत नहीं होगा। ये बंगाल में बनाई जाती है और कई बंगाली डिशेज में इसका इस्तेमाल किया जाता है। असल में ये चीज पुर्तगाल से आई थी और पूर्वी भारत की बंदेल कॉलोनी में इसे बनाया गया था। यही कारण है कि इसका नाम बंदेल रख दिया गया।

इसे देखकर शायद आप ये न समझ पाएं कि ये चीज है। इसका रंग हल्का ब्राउन होता है और ये स्मोकी टेस्ट के साथ आती है। ये काफी नमकीन होती है और इसे सलाद आदि में इस्तेमाल किया जाता है या फिर इसे पास्ता डिशेज में भी इस्तेमाल करते हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik)

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।