नूडल्स बनाने के अलावा ऐसी कई चीजें हैं जिनमें हम विनेगर का इस्तेमाल करते हैं। इसी तरह विनेगर की कई वैरायटी हैं और अलग-अलग देशों में अलग-अलग तरह के विनेगर लोकप्रिय हैं। जैसे कोरिया में राइस विनेगर का खूब उपयोग किया जाता है। इसी तरह इटली का बालसामिक विनेगर भी शेफ्स के बीच काफी लोकप्रिय है। ऐसा कहते हैं कि इसके स्वाद में हल्क-सी मिठास होती है।
हम कोशिश करते हैं कि अपने आर्टिकल्स के जरिए आपको नए व्यंजन, नए इंग्रीडिएंट्स और नई रेसिपीज के बारे में बताते रहें। आज हम आपको इटली के इस पॉपुलर विनेगर के बारे में बताएंगे। साथ ही आप यह भी जानेंगे कि इसका उपयोग किन चीजों में किया जाता है।
बालसामिक सिरके को एसीटो बालसामिको भी कहा जाता है। इसे पके हुए अंगूर से बनाया जाता है। अंगूर के जूस से इटली का यह पॉपुलर सिरका तैयार होता है। बनाने के बाद इसे सदियों तक वाइन की तरह लकड़ी के कैनॉन में रखा जाता है। इतने समय तक बंद रखने पर इसका रंग गहरा हो जाता है और स्वाद भी भरपूर तरह से सेट होता है। इसे टेस्ट करेंगे, तो आपको यह थोड़ा मीठा और तीखा लगेगा। इसका टेक्सचर आपको कैरेमल जैसा भी लग सकता है।
इसे भी पढ़ें: खत्म हो जाए सफेद सिरका तो इन चीजों का करें इस्तेमाल
बालसमिक सिरका क प्रोडक्शन उसके ग्रेड पर निर्भर करता है। मगर ऑथेंटिक सिरके को अंगूर के फर्मेंटेशन से तैयार किया जाता है। अंगूर को पहले कम करने और गाढ़ा करने के लिए पकाया जाता है, जिससे उसकी नेचुरल शुगर कैरेमलाइज हो जाती है। इसके बाद वो फर्मेंट होने लगता है। इसे ठंडा करके फिर वुड कैनॉन में रखा जाता है। जब यह एज्ड हो जाता है, तब इसे छोटे कास्क में रखा जाता है।
अच्छा सिरका बनाने के लिए अच्छी क्वालिटी वाले आंगूर की आवश्यकता होती है। सांगियोविसे, लैंब्रुस्को, ट्रेबियानो, एन्सेलोट्टा, अल्बाना, फोर्टाना और मोंटुनी जैसे अंगूर हाई क्वालिटी के होते हैं। इन्हीं से वाइन भी तैयार की जाती है। इनमें टैनिन की मात्रा कम होती है और ये जल्दी फर्मेंट हो जाते हैं। यही कारण है कि इन अंगूरों से अच्छा बालसामिक सिरका बनता है
पारंपरिक तरीकों का उपयोग करके इसे बनाया जाता है। यह कम से कम 12 वर्षों तक पुराना हो सकता है। यह आम तौर पर गाढ़े सिरप जैसा होता है और इसका स्वाद काफी कॉम्प्लेक्स होता है।
बड़े पैमाने पर इसे तैयार किया जाता है। इस सिरके को तैयार करने वाले इसे हाई ग्रेड सिरके की तरह बनाने के लिए इसमें वाइन सिरका, थिकनर्स और स्वीटनर्स जैसी चीजें डालते हैं। इस कैटेगरी के बालसमिक सिरका की क्वालिटी काफी अलग हो सकती है। हालांकि, इसका स्वाद पतला और कम फ्लेवरफुल होता है।
इसे भी पढ़ें: घर पर इस तरीके से बनाया जा सकता है एप्पल साइडर विनेगर, जानें स्टोर करने का तरीका
आपको अगले आर्टिकल में यदि किसी अन्य इंग्रीडिएंट के बारे में जानना है, तो हमारे आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बताएं। यदि आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।