मोजरेला चीज़ बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी बेहद स्वादिष्ट लगता है। इसका इस्तेमाल पिज्जा, बर्गर और पास्ता जैसी चीजों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। बहुत सी महिलाएं अपने बच्चों के लिए घर पर पिज्जा तैयार करना पसंद करती हैं। अगर आप घर पर पिज्जा और पास्ता बनाना चाहती हैं तो मोजरेला चीज घर पर ही बना सकती हैं।
घर में बना मोजरेला चीज न सिर्फ खाने को स्वादिष्ट बनाता है बल्कि इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। मोजरेला चीज आपके पिज्जा को पौष्टिक बनाता है, क्योंकि इसमें प्रोटीन, फैट, मिनरल्स और विटामिन्स शामिल होते हैं। यह कम सोडियम और कैलोरी के साथ स्वास्थ्यप्रद चीज़ में से एक है। इसमें प्रोबायोटिक होता है जो इम्यूनिटी को मजबूत करने और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।
आज हम आपको रेसिपी ऑफ द डे में मोजरेला चीज़ बनाने की आसान रेसिपी बता रहे हैं। जिसे आप बिना किसी झंझट के घर में आसानी से सिर्फ 2 चीजों की मदद से बना सकती हैं। इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको रेनेट का इस्तेमाल करने की भी जरूरत नहीं है।
टिप - अगर दूध बहुत ज्यादा गर्म करते हैं तो चीज़ पनीर में बदल जाता है। इसलिए दूध को बहुत ज्यादा गर्म करने से बचें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
दो चीजों से बनाएं मोजरेला चीज़
कच्चे दूध को धीमी आंच पर गर्म करें।
थोड़ी मात्रा में सिरका डालें और इसे दूध में मिलाने के लिए धीरे से हिलाएं।
गाढ़ा होने तक इसे ऐसे ही छोड़ दें।
इसे इकट्ठा करें और उससे अतिरिक्त पानी को निचोड़ लें।
जब तक चीज़ सॉफ्ट न हो जाए तब तक इसे गूथें और घुमाएं।
ठंडे पानी का एक बॉउल लेकर उसमें कुछ बर्फ के टुकड़े लें।
अब कटे हुए चीज़ को बाउल में रखें और इसे 3-5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
2-3 घंटे के लिए एयर-टाइट कंटेनर में रखें। आपका मोजरेला चीज तैयार है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।