व्हाइट विनेगर एक ऐसा प्रोडक्ट है, जिसे किचन में अक्सर इस्तेमाल किया जाता है। हो सकता है कि आप कई डिश में व्हाइट विनेगर को शामिल करती हों। लेकिन यह आपकी ब्यूटी का भी उतना ही बेहतरीन तरीके से ख्याल रखता है। आप अपने बालों की कई तरह की समस्याओं को दूर करने और हेयर हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए व्हाइट विनेगर को चुन सकती हैं।
बता दें कि व्हाइट विनेगर एक ऐसा घोल है जिसमें आमतौर पर एसिटिक एसिड और पानी होता है। इसे ग्रेन अल्कोहल के फर्मेंटेशन से भी तैयार किया जाता है। जब इसे बालों पर लगाया जाता है, तो ऐसे में यह आपके बालों को पोषित करता है और उसे अधिक सिल्की बनाता है। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको व्हाइट विनेगर से बालों को होने वाले कुछ फायदों के बारे में बता रहे हैं-
हेयर स्ट्रैंड्स को बनाता है मजबूत
अगर आप अपने बालों को अधिक मजबूत बनाना चाहती हैं तो ऐसे में व्हाइट विनेगर का इस्तेमाल करना यकीनन एक अच्छा विचार है। दरअसल, व्हाइट विनेगर में कुछ ऐसे गुण होते हैं जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और उन्हें कई तरह के नुकसान से बचाता है। सिरका बालों की जड़ों को गहराई से पोषण देता है।
डैंड्रफ से मिलता है छुटकारा
अगर आप पिछले कुछ समय से रूसी की समस्या से जूझ रही हैं तो ऐसे में व्हाइट विनेगर की मदद लें। व्हाइट विनेगर स्कैल्प की समस्याओं खासकर डैंड्रफ को दूर करने में मदद करता है। जब आप व्हाइट विनेगर से बालों को रिंस करती हैं और इसे स्कैल्प पर अप्लाई करती हैं तो ऐसे में यह आपकी स्कैल्प को क्लीन करता है। साथ ही, बैक्टीरिया को दूर करता है, जिससे डैंड्रफ दूर होता है।
हेयर वॉल्यूम को बढ़ाए
हम सभी चाहते हैं कि हमारे बालों का वॉल्यूम काफी अधिक हो। ऐसे में व्हाइट विनेगर का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि व्हाइट विनेगर आपके बालों को अधिक स्वस्थ और घना बनाता है। इसलिए, जब आप रेग्युलर बेसिस पर व्हाइट विनेगर को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल करती हैं तो इससे हेयर वॉल्यूम बढ़ने लगता है।
इसे भी पढ़ें-स्कैल्प से रूसी हटाने के लिए इन 3 तरीकों से इस्तेमाल करें अंडे की सफेदी
बालों को बनाए स्मूथ
व्हाइट विनेगर कई मायनों में बालों के लिए काफी लाभकारी माना गया है। व्हाइट विनेगर के इस्तेमाल से ना केवल बाल अधिक लंबे होते हैं, बल्कि इससे उनकी चमक भी बढ़ती है। दरसअल, सिरके में एंटी-ऑक्सीडेंट के साथ-साथ अन्य कई गुण पाए जाते हैं, जिसके कारण यह बालों को अधिक स्मूथ बनाते हैं। ऐसा इसलिए भी होता है, क्योंकि व्हाइट विनेगर आपकी स्कैल्प हेल्थ को बेहतर बनाता है।
स्प्लिट एंड्स को करे कम
व्हाइट विनेगर के इस्तेमाल का एक लाभ यह भी है कि यह स्प्लिट एंड्स की समस्याको भी कम करता है। स्प्लिट एंड्स का एक मुख्य कारण बालों का रूखापन भी होता है। लेकिन जब आप व्हाइट विनेगर को इस्तेमाल करते हैं तो यह आपकी स्कैल्प को अच्छी तरह से हाइड्रेट करता है। जिसके कारण आपकी स्प्लिट एंड्स की समस्या दूर होती है।
इसे भी पढ़ें-सिरके की मदद से भी निकाला जा सकता है कलर, जानिए इस लेख में
तो अब आप भी व्हाइट विनेगर को अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बनाएं और हर दिन अपने बालों में आने वाले पॉजिटिव बदलावों को महसूस करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों