herzindagi
store apple cider vinegar

घर पर इस तरीके से बनाया जा सकता है एप्पल साइडर विनेगर, जानें स्टोर करने का तरीका

एप्पल साइडर विनेगर घर पर बनाने से इसकी गुणवत्ता के साथ-साथ यह सस्ता भी पड़ता है। आइए जानते हैं इसे घर पर कैसे बनाया जा सकता है।
Editorial
Updated:- 2021-08-31, 15:22 IST

ज्यादातर घरों में एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल किया जाता है। खास बात है कि यह ना सिर्फ सेहत के लिए बल्कि त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। मार्केट में अलग-अलग ब्रांड के एप्पल साइडर विनेगर उपलब्ध हैं, लेकिन शुद्धता का खास ख्याल रखना पसंद करती हैं तो आप इसे घर पर भी बना सकती हैं। बता दें कि इसे बनाने की पूरी प्रोसेस है, जिसके तहत आप मार्केट की तरह एप्पल साइडर विनेगर घर पर भी तैयार कर सकती हैं।

घर पर एप्पल साइडर विनेगर बनाने से ना सिर्फ गुणवत्ता अच्छी रहती है बल्कि यह मार्केट की तुलना में सस्ता भी होता है। हालांकि, लोग इसे बनाते वक्त सेब की क्वालिटी का भी खास ध्यान रखते हैं, लेकिन इससे कुछ खास फर्क नहीं पड़ता। आप किसी भी सेब से एप्पल साइडर विनेगर घर पर तैयार कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं एप्पल साइडर विनेगर घर पर कैसे तैयार किया जा सकता है।

विनेगर बनाने से पहले करें तैयारी

apple sliced

सबसे पहले सेब को अच्छी तरह धो लें और उसे एक बर्तन में खुले स्थान पर कुछ देर के लिए रख दें। जब पानी पूरी तरह सूख जाए तो सेब को छोटे-छोटे पीस में काटकर रख लें। सेब के बीज और अगर दाग हैं तो उस हिस्से को भी काटकर निकाल दें। ध्यान रखें कि इसे छीलना नहीं है, ना ही इसके बहुत छोटे पीस करें। एक साइज में सभी सेब कट जाएं तो उसे एक प्लेट में 5 से 6 घंटे तक किसी साफ कपड़े से ढककर रख दें।

इसे भी पढ़ें:घर पर इन ट्रिक्स से बनाएं मार्केट की तरह क्रिस्पी डोसा

ऐसे शुरू करें विनेगर बनाना

make apple cider vinegar

सेब के सभी टुकड़ों को एक जार में डाल दें और अब इसमें फल डूबने भर पानी डाल दें। ध्यान रखें कि पानी की मात्रा इतनी रखें कि सभी सेब के पीस अच्छी तरह से डूब जाएं। इसमें 2 बड़ी चम्मच चीनी मिक्स कर दें। आप चाहें तो इसमें एक या 2 चम्मच पुराना सिरका(सिरके से करें सफाई) भी मिक्स कर सकती हैं, इससे एसिडिक बैक्टीरिया आसानी से पनप सकते हैं। अब चम्मच की मदद से सेब को अच्छी मिलाएं ताकि चीनी भी घुल सके। अब एक साफ और कॉटन का कपड़ा लें और उससे जार को ढंक दें। ढंकने के बाद रबड़ लगा दें। अब इसे 1 हफ्ते के लिए ऐसे ही रहने दें।

जब झाग बनना शुरू हो जाएं

1 हफ्ते बाद आप अपने जार से कपड़ा हटाकर चेक करें। अगर उसमें झाग बन रहे हैं तो उसे चम्मच की मदद से पलटें। ऐसा करने से नीचे बैठे हुए सेब ऊपर आ जाएंगे और ऊपर वाले सेब नीचे। इससे झाग की परत जो ऊपर जम गई है वह भी पूरी तरह से घुल जाएगी। वापस से इसे कपड़े से ढक दें। गर्मी के मौसम में बना रही हैं तो हफ्ते में दो बार जार खोलकर जरूर चेक करें। 3 से 4 हफ्ते बाद इसमें झाग बनने बंद हो जाएंगे और इसकी महक तेज हो जाएगी। इसका मतलब है कि विनेगर बनने का काम शुरू हो चुका है। अब इस जार को करीब 2 महीने तक ऐसे ही रखना है और बीच-बीच में चेक करते रहें। जब इसकी स्मेल सिरके जैसी आने लगे तो 2 महीने बाद इसे एक कांच की शीशी में छान लें। शुरुआत में इसका कलर डार्क हो सकता है, लेकिन धीरे-धीरे यह अपने कलर में आ जाएगा। कुछ हफ्ते बाद इसका कलर साफ होने लगेगा, जिसे आप इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:परांठे में मिक्स करें ये खास इंग्रेडिएंट्स, खाने का स्वाद बढ़ जाएगा दोगुना

एप्पल साइडर विनेगर को स्टोर करने का तरीका

vinegar gummies

  • एप्पल साइडर विनेगर को 2 साल तक स्टोर किया जा सकता है, अगर उसका ढक्कन खुला नहीं है। एक बार ढक्कन खुल जाने के बाद इसकी सेल्फ लाइफ सिर्फ एक साल तक रहती है। हालांकि होममेड विनेगर है तो एक बार खुलने के बाद इसे डेढ़ साल तक चलाया जा सकता है।
  • जब आप ने एप्पल साइडर विनेगर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है तो उसे वापस फ्रिज में स्टोर न करें। इसे किसी रूम टेम्परेचर वाले स्थान पर रखें, यह खराब नहीं होगा।
  • ऐसा माना जाता है कि एप्पल साइडर विनेगर समय के साथ परफेक्ट होता चला जाता है, ऐसे में इसका मतलब यह नहीं कि ये खराब नहीं होता। अगर इसमें आपको थक्का, रेशेदार चीजें, या फिर कलर में परिवर्तन नजर आए तो समझ जाएं कि यह खराब हो चुका है।
  • एप्पल साइडर विनेगर की गुणवत्ता और फ्लेवर खराब ना हो तो उसे सनलाइट से दूर किसी ठंडी जगह पर रखें। ज्यादा ठंडी नहीं बल्कि नॉर्मल रूम टेंपरेचर में। इससे एप्पल साइडर विनेगर लंबे समय तक सुरक्षित रहेगा।

इन सभी टिप्स की मदद से आप भी घर पर एप्पल साइडर विनेगर तैयार कर सकती हैं। साथ ही, स्टोर करते वक्त इन बातों का जरूर ध्यान रखें। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।