अगर आप विनेगर का नाम सुनते ही किचन के बारे में सोचने लगती हैं तो आप गलत हैं। दरअसल विनेगर का इस्तेमाल कुछ विशेष तरह की डिशेश बनाने के लिए होता है। लेकिन जिस तरह से हेल्दी और अन्य तरह के हेल्थ और ब्यूटी बेनेफिट्स होते हैं उसी तरह से विनेगर के भी कुछ ऐसे ही फायदे होते हैं। केवल फर्क इतना है कि इस तरह के फायदे केवल और केवल एप्पल साइडर विनेगर या यूं कहें सेब के सिरके से ही होता है।
क्या है एप्पल साइडर विनेगर?
सेब का सिरका एक तरीके का सिरका है जिसका मुख्य हिस्सा साइडर होता है। ये उस लिक्विड से बनता है जो सेब को निचोड़ने से मिलता है। फर्मेंटेशन के बाद जो सिरका बचता है उसे हम सेब का सिरका या ए.सी.वी कहते हैं। अपने ऑर्गेनिक और पैश्चराइज्ड रूप में इसे एप्पल साइडर विनेगर विद मदर कहा जाता है। अगर मार्केट में सेब का सिरका खरीदना जा रही हैं तो वह बोतल खरीदें जिस के निचले भाग में एक मकड़ी के जाले जैसा तैरता हुआ ढांचा नजर आ रहा हो।
तो चलिये जानते हैं कि एप्पल साइडर विनेगर के उन 9 फायदों के बारे में जिनसे आप अपनी सेहत और ब्यूटी दोनों को बेहतर बना सकती हैं।