वर्षों से लहसुन भारतीय व्यंजन का हिस्सा रहा है। ना केवल इसका इस्तेमाल खाने में स्वाद बढ़ाने के रूप में किया जाता है बल्कि लहसुन के कई हेल्थ बेनिफिट्स भी है। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, और एंटीवायरल गुणों के साथ हीलिंग गुण भी होते है। अब, अगर आपको लगता है कि लहसुन का तेल तैयार करना एक कठिन काम है, तो शायद आप गलत हैं। क्योंकि इसके लिए सिर्फ आपको कुछ लहसुन की कली को लेकर उसे अच्छे से मैश करके इसे वेजिटेबल ऑयल या सरसों के तेल के साथ मिक्स करना है।
लहसुन का तेल ने कई तरह के दर्द को ठीक करने के लिए उपयोग किया है। जी हां बहुत सारी बेहतरीन दर्द निवारक दवाओं में लहसुन का तेल एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इतना ही नहीं है लहसुन का तेल आपकी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। लहसुन के तेल में मौजूद एलिसिन इसे कई ब्यूटी प्रोडक्ट में अत्यधिक उपयोग किया जाता है। अगर आप भी जानना चाहती हैं कि लहसुन का तेल आपकी स्किन के लिए कैसे फायदेमंद साबित होता है। तो आइए हमारे साथ-साथ आप भी जानें।
Read more: मुंहासों और ड्राई स्किन के लिए आसान उपाय खोज रही हैं तो बादाम है बेस्ट उपाय
उन सभी महिलाओं के लिए, जिनकी स्किन ऑयल है या जो बहुत ज्यादा समय धूप में रहती हैं, लहसुन का तेल बहुत ही फायदेमंद होता है। कई स्किन हीलिंग गुणों में से, लहसुन के तेल में मौजूद जिंक सीबम प्रोडक्शन को कंट्रोल करता है जो मुंहासे होने का सबसे बड़ा कारण है।
इसके अलावा, लहसुन का तेल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, यह त्वचा को रिलैक्स करता है। आपको बस इतना करना है कि मुलतानी मिट्टी के दो चम्मच में लहसुन के तेल की कुछ बूंदों को मिलाकर पेस्ट तैयार करना है। फिर इसे थोड़ी देर अपनी स्किन पर लगाकर, इसे ठंडे से धोना है। आपको निश्चित रूप से बदलाव दिखाएं देने लगेगा।
लहसुन का तेल सबकुछ है: लहसुन के तेल में मौजूद विटामिन और मिनरल की संख्या के कारण कोई भी इसे अपने बालों के लिए इस्तेमाल करना सकता है। इसमें मौजूद विटामिन ई, सी, बी 1 और बी 6 बालों के झड़ने को रोकते हैं और बालों की जड़ों को मजबूती देता हैं। आपको बस इतना करना है कि आप रेगुलर अपने बालों में तेल लगाकर, इसे रात भर के लिए छोड़ दें और अगले दिन बालों को हल्के शैम्पू में धो लें। एक उपाय को महीने में एक बार जरूर दोहराएं, और आप निश्चित रूप से फर्क महसूस करेंगे।
डैंड्रफ थोडी परेशानी बढ़ाते है, खासकर जब उन एयरी फ्लेक्स आपके स्नैज़ी ब्लैक पुल ओवर के ऊपर आकर उसे सफेद कर देते है। डैंड्रफ़ को दूर करने के लिए आपको यह सुनिश्चित करने की ज़रूरत है कि आप रात में लहसुन के तेल लगा लें और अगली सुबह हल्के शैम्पू से धो लें। यह दिनचर्या निश्चित रूप से आपको डैंड्रफ की समस्या से निजात दिलायेगी।
Read more: एक रात में सॉफ्ट स्किन पाने के लिए आजमाएं ये एक अचूक उपाय
किसी भी हेल्दी डाइट का एक महत्वपूर्ण हिस्से लहसुन में एंटी-ऑक्सीडेंट क्षमता होती है। यह हमारी बॉडी में मौजूद हानिकारक रेडिकल्स से छुटकारा दिला स्किन को हेल्दी रखता है। साथ ही लहसुन में मौजूद सल्फर कोलेजन का उत्पादन कर झुर्रियों से लड़ता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको बस इतना करना है कि एक चम्मच लहसुन का तेल लेकर उसमें एक चम्मच चंदन और एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाना है। फिर इसका पेस्ट तैयार करके इस मास्क को अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाना है और फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। हफ्ते में दो बार इस टिप्स को दोहराएं। आप कुछ ही दिनों में बदलाव महसूस होने लगेगा।
तो आप बालों और चेहरे की सुंदरता के लिए कब से कर रही हैं लहसुन के तेल का इस्तेमाल करना।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।