Thu Apr 16, 2026 | Updated 01:53 AM IST
image

अब घर की साधारण दाल-सब्जी भी लगेगी खास, इन 4 टिप्स से खाने को दें रेस्टोरेंट जैसा स्वाद

यह लेख घर के साधारण खाने को रेस्टोरेंट जैसा शाही स्वाद देने के लिए 5 आसान टिप्स बताता है। इसमें दाल के लिए 'डबल तड़का', सब्जियों में 'धुंगार' से स्मोकी फ्लेवर, मसालों को सही से भूनने का तरीका और ग्रेवी को क्रीमी बनाने के लिए घरेलू विकल्प शामिल हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-04-15, 15:59 IST

अक्सर जब हम घर पर मेहमानों को बुलाते हैं, तो मन में यही चिंता रहती है कि खाना आम सा न लगे। हम सोचते हैं कि शायद महंगा या विदेशी पकवान बनाना ही एकमात्र तरीका है, लेकिन ऐसा नहीं है, यकीन मानिए, असली जादू आपकी रेसिपी में होता है, बल्कि उसे बनाने और परोसने के छोटे-छोटे तरीकों में छिपा होता है। आप अपनी रोजाना की दाल और साधारण सब्जी को भी सिग्नेचर डिश बना सकती हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप अपने घर के खाने को रेस्टोरेंट जैसा शाही अंदाज कैसे दे सकती हैं। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

तड़के का खास तालमेल

रेस्टोरेंट के खाने की खूशबू सबसे पहले हमें अपनी तरफ खींचती है। साधारण दाल को खास बनाने के लिए सर्व करने से ठीक पहले एक डबल तड़का लगाएं। असली घी में थोड़ा सा जीरा, बारीक कटा हुआ लहसुन और सूखी लाल मिर्च का तड़का तैयार करें। अंत में गैस बंद करके चुटकी भर कश्मीरी लाल मिर्च डालें और इसे दाल के ऊपर डाल दें। यह रंग और खुशबू किसी भी ढाबे या रेस्टोरेंट को मात दे सकती है।

2 - 2026-04-15T122413.834

स्मौकी फ्लेवर का इस्तेमाल

पनीर या मिक्स वेज जैसी सब्जियों में वह तंदूरी स्वाद लाने के लिए कोयले का धुआं दें। सब्जी पकने के बाद एक छोटी कटोरी को सब्जी के बीच में रखें, उसमें जलता हुआ कोयला डालकर थोड़ा सा घी डालें। जैसे ही धुआं निकले, बर्तन को 2 मिनट के लिए ढक्कन से बंद कर दें। यह एक छोटी सी ट्रिक साधारण सब्जी को भी अंगारा डिश बना देगी।

इसे भी पढ़ें -सुबह की नरम रोटी दोपहर तक बन जाती है पापड़? जानें कारण और कैसे बनेंगी सॉफ्ट

मसालों को भूनने का सही तरीका

जल्दबाजी में हम अक्सर मसालों को कच्चा छोड़ देते हैं। रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाने के लिए प्याज और टमाटर के पेस्ट को तब तक भूनें जब तक वह किनारों से तेल न छोड़ने लगे। इसके अलावा, मसालों में थोड़ा सा कसूरी मेथी लेकर रगड़कर डालना कभी न भूलें। इसकी खुशबू घर के साधारण खाने को भी खास बना देती है। 

1 - 2026-04-15T122416.386

क्रीमी टेक्सचर के लिए घरेलू विकल्प 

होटल की ग्रेवी बहुत रिच और स्मूथ होती है। घर पर इसके लिए आप काजू के पेस्ट की जगह उबले हुए प्याज का पेस्ट या थोड़ी सी मलाई का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप ग्रेवी वाली सब्जी बना रही हैं, तो लास्ट में एक चम्मच मक्खन या कद्दूकस किया हुआ थोड़ा सा पनीर ऊपर से डालें। इससे डिश का लुक और स्वाद दोनों बढ़ जाएंगे।

इसे भी पढ़ें -सब्जी नहीं, अब ट्राई करें लौकी राइस की ये 2 चटपटी रेसिपीज; स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे बच्चे

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।