herzindagi
how to make mathri tasty in hindi

मठरी बनाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

मठरी का स्वाद दोगुना हो जाएगा अगर आप इन बातों का ध्यान रखेंगी। 
Editorial
Updated:- 2022-10-20, 15:46 IST

चाय के साथ बिस्कुट के अलावा मठरी खाई जाती है। मठरी खाते ही चाय का मजा दोगुना हो जाता है। हालांकि,जब तक मठरी क्रिस्पी न हो स्वाद नहीं आता है। अक्सर महिलाओं की यह शिकायत होती है कि उनकी मठरी जल्दी टूट जताी है या फिर स्वाद नहीं आता है।

मठरी बनाते वक्त अगर कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा गया तो टेस्ट बिगड़ जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि परफेक्ट मठरी बनाने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

पानी की मात्रा पर दें ध्यान

tips for perfect mathriमठरी बनाने के लिए आटा गूथते वक्त आपको इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि पानी ज्यादा न हो। इससे आटा सॉफ्ट हो जाएगा और मठरी का स्वाद बदल जाएगा। इसलिए कम पानी का उपयोग करें और टाइट आटा गूंथें।

सॉफ्ट आटे से मठरी सही नहीं बनती हैं। आटे में पानी थोड़ा-थोड़ा करके ही डालें। एक ही बार में पानी डाल देंगी तो आटा गीला हो जाएगा। इसलिए पानी की सही मात्रा का उपयोग करें।

तेल जरूर डालें

perfect mathri tips in hindi

कई महिलाएं मठरी बनाते वक्त तेल का इस्तेमाल नहीं करती हैं। यह सबसे सामान्य गलती है। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो अब यह आदत छोड़ दें। मठरी के लिए सबसे पहले आटा छान लें, फिर तेल डालें। अब आटे में तेल को अच्छे से मिला लें। इसके बाद पानी से आटा गूंथें।

आटे को गूथने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल न करें। इससे आटा बेकार हो सकता है। इसके बजाय आपकोफॉर्च्यून तेल से आटा गूथना चाहिए। 1-2 चम्मच तेल ही काफी होगा। तेल की मात्रा आटे पर निर्भर करती है। तेल का उपयोग इसलिए किया जाता है ताकि आटा अच्छे से मिक्स हो जाए। (नमक पारे कैसे बनाएं)

इसे भी पढ़ें:घर पर आसानी से बनाएं जीरा और पुदीने की मठरी, जानें रेसिपी

दही का करें इस्तेमाल

जब तक मठरी क्रिस्पी न हो तब तक मजा नहीं आता है। ऐसे में आप दही का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह नुस्खा हलवाई अपनाते हैं। दही के उपयोग से न केवल मठरी खस्ता हो जाएगी, बल्कि स्वाद भी बदल जाएगा। आटा गूथते वक्त 3-4 चम्मच दही डालें। (3 नमकीन रेसिपी)

इसे भी पढ़ें:आलू की मठरी 10 मिनट बनाएं, सब हो जाएंगे दीवाने

सही तरीके से तलना है जरूरी

मठरी को सही तरीके से तलना जरूरी होता है। यह सबसे अहम भाग है। मठरी को तलने के लिए तेल गर्म कर लें। इसके बाद आंच को कम करके मठरी को फ्राई कर लें। आपको मठरी को तब तक पकाना चाहिए, जब तक कि इसका रंग सुनहरा न हो जाए। अगर तेल ज्यादा गर्म हो जाएगा तो मठरी जल सकती है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।