
सर्दियों का समय हो, खुशनुमा मौसम हो, साथ में गपशप करने वाला कोई साथी हो और गर्म चाय का मज़ा हो। भई चाय पीना और उसका मजा लेना शायद भारत में किसी रिवाज की तरह है। चाय की गुमटी में ठहाके लगाने से लेकर घर में सुबह-सुबह उठकर घर की चाय का लुत्फ उठाने तक सब कुछ बहुत अच्छा है। चाय का चस्का भारत में कुछ ऐसा है कि अधिकतर लोग अपने वर्जन की चाय ही पसंद करते हैं। किसी को चाशनी जैसी मीठी चाय पसंद है तो किसी को अदरक का काढ़ा, किसी को लौंग और इलायची के बिना चाय की खुशबू ही अच्छी नहीं लगती तो किसी को दालचीनी का मज़ा लेना होता है।
भारत में तो मसाला चाय से लेकर हर्बल चाय और कश्मीरी नून चाय तक 100 से भी अधिक चाय की वैरायटी होगी। पर इसमें से आप कौन सी ट्राई करती हैं? जहां तक सर्दियों का सवाल है तो इस मौसम में आप अपनी चाय में पांच तरह के किचन के मसाले मिला सकती हैं जिससे चाय में पांच अलग तरह का स्वाद आएगा।
तो चलिए आपको बताते हैं इन पांच मसालों के बारे में-
इसे जरूर पढ़ें- रोज़ाना की चाय को देना है नया स्वाद तो चीनी की जगह मिलाएं ये एक चीज़
आप चाय में अदरक मिलाने की आदि होंगी या शायद आप लौंग भी मिलाती होंगी, लेकिन क्या आपने कभी चाय में स्टार एनिस को मिलाया है? ये फूल मसाला असल में मुलैठी जैसा स्वाद देता है और इसे हेल्थ के लिए भी अच्छा माना जाता है। एक कप चाय में लगभग एक फूल स्टार एनिस का मिलाना चाहिए जिससे आपको फायदा हो।

ये सिर्फ मुलैठी जैसा स्वाद ही नहीं देता बल्कि ये मुलैठी जैसा असर भी करता है। इस मसाले को गले में खराश के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। स्टार एनिस काफी सुविधाजनक मसाला है और इसे आसानी से आप जनरल स्टोर से खरीद सकती हैं। इसे कुछ लोग तोड़कर डालते हैं तो कुछ लोग पूरा फूल ही चाय में डाल देते हैं।
टर्मरिक कॉफी और टर्मरिक चाय आजकल बहुत फेमस हो गई है। हल्दी का स्वाद चाय में कुछ अनोखा होता है और अगर आप कच्ची हल्दी इस्तेमाल कर रही हैं तो उसे अदरक की तरह कूट सकती हैं। हां, इसे इस्तेमाल करने पर चाय को थोड़ा ज्यादा देर तक पकाना होगा, लेकिन सर्दी के मौसम में ये आपके लिए बहुत ही अच्छी साबित हो सकती है।

अगर आप हल्दी पाउडर इस्तेमाल कर रही हैं तो 1 कप चाय के लिए सिर्फ 1/8 चम्मच या फिर दो चुटकी हल्दी पाउडर इस्तेमाल करें। अगर कच्ची हल्दी इस्तेमाल कर रही हैं तो आधा इंच से थोड़ा कम टुकड़ा इस्तेमाल करें।
गले में खराश हो या फिर सर्दी ज्यादा लग रही हो, लेकिन काली मिर्च का इस्तेमाल तो आपके लिए बेहतर ही साबित होगा। काली मिर्च कई लोग इस्तेमाल करते हैं और सर्दियों के समय इसका फ्लेवर चाय को थोड़ा और कड़क बना देता है।
अगर आप काली मिर्च साबुत इस्तेमाल कर रही हैं तो इसे थोड़ा सा कूट लें और फिर चाय में डालें। एक कप चाय के लिए 2-3 दाने काफी होंगे। अगर आप पाउडर इस्तेमाल कर रही हैं तो दो चुटकी पाउडर काफी होगा। ध्यान रखें कि इसे ज्यादा मिलाने से आपके गले में परेशानी हो सकती है।
नहीं-नहीं में चाय में तड़का लगाने की बात नहीं कर रही हूं बल्कि ये चाय में थोड़ा मीठा और सिट्रस फ्लेवर एड कर सकते हैं। इसके साथ अधिकतर सौंफ भी डाली जाती है। धनिया के दाने चाय का फ्लेवर अच्छा कर सकते हैं।
अगर आपको 1 कप चाय बनानी है तो आप दो-चार दाने धनिया के बीज और थोड़ी सी सौंफ डालकर चाय उबालें। इससे आपकी चाय ज्यादा बेहतर स्वाद देगी।
इसे जरूर पढ़ें- मेहमानों के आने पर झटपट बनाई जा सकती हैं ये 5 तरह की चाय
दालचीनी चाय के स्वाद में थोड़ी सी मिठास घोल देती है। ये गले के लिए भी अच्छी होती है। दालचीनी स्वाद में काफी अच्छी होती है और शायद ये मसाला ज्यादातर लोग इस्तेमाल करते हैं।
दालचीनी पाउडर और दालचीनी स्टिक दोनों का ही इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन अगर आप इसे ज्यादा डाल देंगी तो ये चाय का स्वाद खराब भी कर सकती है। आपको एक बात का ध्यान रखना होगा कि ये मसाले एक सीमित मात्रा में चाय में इस्तेमाल किए जाएं तो ही इनका स्वाद अच्छा होगा। अगर इन्हें ज्यादा या कम इस्तेमाल किया तो ये अच्छा नहीं होगा।
आपको किस तरह की चाय पसंद है? अपने जवाब हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।