कई बार हमें लगता है कि कुछ ऐसा खाया जाए तो थोड़ा हेल्दी हो और टेस्ट में भी काफी अच्छा लगे। हमेशा ब्रेड, बटर, अंडा कुछ ऐसा नहीं खाने का मन नहीं होता। अगर आपको ऑमलेट पसंद है तो फिर आज बात करते हैं प्योर वेज ऑमलेट की। जी हां, ये है मूंग दाल से बना हुआ मूंगलेट। ये हेल्दी है क्योंकि इसमें दाल का प्रोटीन है और साथ ही साथ इसमें स्वाद भी भरपूर है। बच्चों के लिए ये बेहद अच्छी रेसिपी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाए।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
बेसन का चीला तो शायद आपने कई बार खाया होगा, लेकिन अब चखें स्वाद मूंगलेट का।
सबसे पहले मूंग दाल को अच्छे से धो लें और सुखा लें।
अब इसे ग्राइंड कर लें और पेस्ट बना लें। इसमें अदरक का टुकड़ा और हरी मिर्च डालकर पीसें। पेस्ट बहुत गाढ़ा नहीं होना चाहिए।
दाल के पेस्ट को एक चम्मच की मदद से चलाएं ताकि इसमें थोड़ा खमीर उठ जाए। अब इसमें हल्दी और नमक मिलाएं।
अब एक पैन में तेल गर्म करें और इस बैटर को वैसे फैलाएं जैसे ऑमलेट या चीले को फैलाती हैं।
जब तक ये दाल का पेस्ट पक रहा है तब तक कटी हुई सब्जियां तैयार रखें और थोड़ा-थोड़ा कर मूंगलेट पर डालें जैसे उत्तपम में डाली जाती हैं।
अब इसे पलट लें और दूसरी तरफ से पकने दें। दूसरी तरफ से पकाने के समय इसमें सब्जियां न डालें।
अंत में चीज़ स्लाइस या मक्खन के साथ सर्व कर सकते हैं। इसे न भी किया जाए तो भी ये काफी अच्छा लगेगा। गर्मागर्म मूंगलेट को चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।