लोहे के तवे पर भी नहीं चिपकेगा चीला और डोसा, बस फॉलो करें ये आसान से टिप्स

Iron Tawa Cooking Tips: क्या आप भी जब लोहे के तवे पर डोसा या चीला बनाती हैं, तो वो चिपकने लगता है ? अगर ऐसा है तो आज हम आपके लिए कुछ आसान सी टिप्स लेकर आए हैं। जिनकी मदद से आप अब बिना चिपके डोसा और चीला आसानी से बना सकती हैं।
how to make dosa on iron tawa

Cooking Tips On Iron Tawa: भारतीय घरों की किचन में लोहे का तवा होता ही है। आज के मॉडर्न युग में भी बहुत से घरों में नॉनस्टिक तवा नहीं मिलता है। हालांकि इसकी कीमत भी ज्यादा होती है। ऐसे में हर कोई इसे नहीं खरीदता है। वहीं लोहे के तवे के साथ एक सबसे बड़ी दिक्कत यह होती है, कि इसपर डोसा या चीला बनाने पर यह चिपकने लगता है। जिससे समय बर्बाद होने के साथ बनाने का भी मन नहीं करता है। यदि आप भी इस प्रॉब्लम को फेस करते हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ आसान सी टिप्स लेकर आए हैं। जिनको अपनाकर आप लोहे के तवे पर भी बिना चिपके झटपट डोसा और चीला बना सकती हैं।

लोहे के तवे पर डोसा और चीला बनाते समय अपनाएं ये टिप्स

dosa recipe

  • यदि लोहे के तवे पर चीला और डोसा बनाते समय वो चिपकता है, तो आप उसके लिए प्याज को आधा काटकर उसको तवे पर रगड़ दें। इससे वो चिकना हो जाएगा साथ ही तवे के छिद्र भी बंद हो जाएंगे।
  • इसके अलावा आप जब भी लोहे के तवे पर चीला और डोसा बनाएं। एक कटोरी में पानी और रिफाइंड आयल डालकर मिक्स करें।
  • अब जब भी आप तवे पर डोसा या चीला डालें। उससे पहले उसपर इस घोल को तवे पर छिड़कें और किसी सूती कपड़े से पोंछ दें। इससे तवे की सतह चिकनी हो जाएगी और उसपर किसी भी चीज का घोल चिपकेगा नहीं।
  • आप लोहे के तवे को नॉन स्टिक जैसा बनाने के लिए उसपर पहले पानी डालें। इसके बाद इसके चारों तरफ घी या रिफाइंड ऑयल फैलाएं। अब जब वो जब जाए आप आसानी से उसपर चीला या डोसा बना सकती हैं।
  • लोहे के तवे जब भी डोसा या चीला बनाएं। उससे पहले उसपर तेल डालें और एक चाकू में आधा आलू फंसाकर उसको तवे के चारों तरफ घुमा दें। ये भी एक बढ़िया ट्रिक है।
  • यदि आपका लोहे का तवा बनाते बनाते खराब ही गया है, तो आप उसपर नमक डालें और बर्फ का टुकड़ा लेकर रगड़ दें। इसके बाद उसपर लिक्विड डिश वाश डालकर उसको सॉफ्ट स्क्रबर की मदद से रगड़ें। आपके तवे की गंदगी निकल जाएगी।

इस ट्रिक से बनेगा परफेक्ट डोसा और चीला

इसके साथ ही अगर आप तवे को तेज फ्लेम पर गरम करके उसको एकदम धीमा करके तवे पर चीले याडोसेका घोल डालेंगी। उससे भी वो नहीं चिपकता है।

how to clean iron tawa

यदि आपको ये टिप्स और ट्रिक्स अच्छी लगी हों, तो आप इनको डोसा या चीला बनाते समय एक बार जरूर ट्राई करके देखें। इससे आपका काम भी आसान हो जाएगा।

ये भी पढ़ें : लोहे के तवे का कालापन और जंग हटाने के लिए इस ट्रिक का करें इस्तेमाल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP