Sawan Recipes 2023: इस 1 चीज को बहुत पसंद करते हैं महादेव, आप भी बनाएं ये रेसिपीज

भगवान शिव को बेल पत्र और बेल का फल बहुत प्रिय है। यही कारण है कि सावन में अपनी मनोकामनाएं पूरी करवाने के लिए लोग भोले बाबा को ये चीजें चढ़ाते हैं। आप इस बेल फल से घर पर ये चीजें तैयार कर सकते हैं। 

 
bael recipes you should try at home

भगवान शिव अपने भोले स्वभाव के कारण भक्तों के प्रिय हैं। ऐसा कहा जाता है कि शिव को प्रसन्न करना बहुत आसान है और इसलिए उनका एक नाम भोलेनाथ है। यह माना जाता है कि वह अभिषेक के रूप में जल या पंचामृत (दूध, शहद, दही, घी, चीनी या गुड़ का मिश्रण) के छोटे से प्रसाद से ही प्रसन्न हो जाएंगे। उन्हें प्रसन्न करने के लिए बस साफ मन और श्रद्धा से आप उनकी पसंदीदा चीजों का भोग लगा लें, तो आपकी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं।

अब सावन के महीने में सभी भोलेनाथ की पूजा अर्चना करेंगे। ऐसे में उन्हें बेल पत्र, पंचामृत, दूध, दही, बेर जैसी चीजों का भोग लगाया जाता है। भगवान शिव को ऐसे में बेल फल भी चढ़ाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह उन्हें पसंद होता है। चलिए आपको बताएं कि आप इनसे घर में क्या रेसिपी बना सकते हैं, क्योंकि बेल फल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। यह शरीर को ठंडा रखता है और पाचन को स्वस्थ रखता है।

बेल का मुरब्बा

bel ka murabba

बेल का मुरब्बा आपकी गट हेल्थ के लिए अच्छा हो सकता है। यह पाचन को भी दुरुस्त रखता है, इसलिए इसे खाना अच्छा माना जाता है। आप इसे बाजार से खरीदने की बजाय घर पर ही बना सकते हैं।

सामग्री

  • 1 बेल
  • 500 ग्राम गुड़ा
  • आवश्यकतानुसार पानी

क्या करें-

  • बेल का छिलका हटाकर उसे अलग प्लेट में रख लें। अब एक पैन में पानी डालकर उसे उबाल लें।
  • एक दूसरी कड़ाही में पानी और गुड़ डालकर घोल लें और इसकी चाशनी बना लें।
  • जब बेल स्टीम हो जाए तो इसे गुड़ वाली चाशनी में डालकर धीमी आंच में पका लें।
  • जब तक चाशनी बेल से अच्छी तरह न पक मिल जाए, इसे पकाएं। बस आपका मुरब्बा तैयार है। इसे एक कंटेनर में स्टोर करके रख लें।

बेल की चटनी

शरबत और मुरब्बा ही नहीं, आप इससे चटनी भी बना सकते हैं। इसकी खट्टी मीठी चटनी को पराठे या रोटी के साथ मजा लें।

सामग्री

  • 1 बेल
  • 3-4 पुदीना की पत्तियां
  • 1 छोटा चम्मच चीनी
  • 1 बड़ा चम्मच इमली का गूदा
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
  • 1/4 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • काला नमक

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले बेल का गूदा निकाल लें। इसे अच्छी तरह से छानकर इसके बीजों को अलग कर लें।
  • अब एक ब्लेंडर में बेल का गूदा, चीनी और काला नमक डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड करें।
  • इसमें पुदीना की पत्तियां और इमली का गूदा डालकर एक बार फिर से ब्लेंड करें।
  • इसे एक कंटेनर में डालें और ऊपर से चाट मसाला और नींबू का रस डालकर मिला लें। बेल की खट्टी और मीठी चटनी तैयार है।

बेल का शरबत

bel ka sharbat

बेल का शरबत भी पेट को ठंडक पहुंचाता है। आप इसे भी मिनटों में घर में तैयार कर सकते हैं। गर्मियों के मौसम में यह बहुत ज्यादा पसंद भी किया जा सकता है।

सामग्री

  • 1 बेल फल
  • 4 बड़े चम्मच चीनी
  • 1 लीटर पानी
  • कुछ पुदीने की पत्तियां
  • चुटकी भर नमक

बनाने का तरीका

  • बेल को तोड़कर उसके गूदे को अलग निकालकर रख लें। गूदे को मसलकर बीज बाहर निकाल दें।
  • इसे ठंडे पानी से धोकर फिर मसलें और छलनी से छानकर फिर अलग कर लें।
  • ब्लेंडर में चीनी और गूदा दालकर अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद एक सर्विंग गिलास में बर्फ डालें।
  • इसके बाद इसमेंपुदीने की पत्ती, नमक और ब्लेंड किया बेल डालें।
  • इसमें पानी मिलाएं और ऊपर से नींबू के स्लाइस से साजकर इसे सर्व करें।

इन तीन रेसिपीज को आप भी घर पर बनाकर ट्राई जरूर करें। अगर आपने बेल से कोई और रेसिपी बनाई हो, तो वो भी हमारे साथ शेयर करें। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP