सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान सोमवार के दिन व्रत रखने का विशेष महत्व होता है। इस पावन महीने में भक्त उपवास रखते हैं, शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं और सात्विक जीवनशैली अपनाते हैं। लेकिन व्रत के दौरान भोजन को लेकर अक्सर लोग उलझन में रहते हैं कि क्या खाएं और क्या नहीं।
व्रत का उद्देश्य केवल भूखा रहना नहीं, बल्कि शरीर को शुद्ध करना और मानसिक रूप से संयम रखना है। इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि हम जो भी खाएं, वह नियमों के अनुसार सात्विक, पचने में हल्का और ऊर्जा देने वाला हो। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सावन के सोमवार व्रत में कौन-कौन से फल, सब्जियां, अनाज और नमक का सेवन करना चाहिए ताकि उपवास भी बना रहे और शरीर भी स्वस्थ रहे।
व्रत के दौरान फल सबसे जरूरी ऊर्जा स्रोत होते हैं। इनका सेवन शरीर को डिहाइड्रेट होने से बचाता है और पेट को भी हल्का रखता है। सावन के सोमवार व्रत में ये फल खाए जा सकते हैं:
इसे भी पढ़े: व्रत वाले दिन क्या खाएं? ट्राई करें ये झटपट उपवास वाली रेसिपीज
व्रत के दौरान प्याज और लहसुन जैसी चीजों का सेवन करने की मनाही होती है। कुछ सब्जियां ही व्रत में मान्य होती हैं। ये सब्जियां सात्विक मानी जाती हैं और बिना प्याज-लहसुन के तैयार की जाती हैं।
इस दौरान आटा और चावल नहीं खाया जाता है। व्रत में अनाज से परहेज किया जाता है, लेकिन ऐसी कुछ चीजें हैं,जो व्रत में मान्य होती हैं।
व्रत में सेंधा नमक का ही प्रयोग करना चाहिए। आम नमक में आयोडीन और केमिकल्स होते हैं जो व्रत में निषिद्ध माने जाते हैं।
सेंधा नमक पाचन को बेहतर करता है। इससे ब्लड प्रेशर संतुलित होता है और शरीर डिटॉक्स भी होता है। इसे सब्जी, खिचड़ी, रायता, सलाद आदि में डालकर इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसे भी पढ़े: मात्र 3 चीजों को मिलाकर 10 मिनट में तैयार कर सकती हैं सावन व्रत के लिए स्नैक्स, मिनटों में मिलेगा भूख का समाधान
व्रत का उद्देश्य सिर्फ भूखे रहना नहीं, बल्कि शरीर और आत्मा की शुद्धि है। इसलिए यह जरूरी है कि हम केवल सात्विक, पवित्र और पचने में आसान चीजों का सेवन करें।
हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।