herzindagi
image

सेहत के लिए फायदेमंद है सेंधा नमक, लेकिन हर रोज खाने से हो सकती हैं ये दिक्कत

क्या आपने भी खाने में सफेद नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल कर रहे हैं। जान लीजिए रोजाना सेंधा नमक खाने के नुकसान
Editorial
Updated:- 2025-02-06, 15:46 IST

सेंधा नमक, जिसे हम रॉक सॉल्ट के नाम से जानते हैं। अक्सर लोग व्रत में सेंधा नमक का ही इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा पाचन सुधारने से लेकर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए लोग सेंधा नमक का इस्तेमाल करने लगते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है, कि सेंधा नमक अच्छा होता है। लेकिन, अगर कोई व्यक्ति सफेद नमक के बजाए रोज सेंधा नमक खाए, तो इससे सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं सेंधा नमक का रोजाना सेवन कैसे आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट प्रियंका सहरावत ने जानकारी साझा की है।

रोजाना सेंधा नमक खाने के नुकसान क्या हैं?

pink salt is not good

आपको बता दें कि सेंधा नमक में आयोडीन नहीं होता है। यह हिमालय में पाए जाने वाले गुलाबी पत्थरों को पीसकर तैयार किया जाता है। वहीं आयोडीन युक्त नमक यानी सफेद नमक समुद्री नमक से बनता है। अगर आप आयोडीन का सेवन नहीं करते हैं, तो आपको घेंघा रोग हो सकता है। इसके अलावा आयोडीन की कमी थायराइड का सबसे बड़ा कारण है। इससे हाइपोथायरायडिज्म जैसी समस्या हो सकती है। मेटाबॉलिज्म प्रभावित हो सकता है।

आयोडीन की कमी से इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, सीखने की क्षमता प्रभावित होती है। गर्भवती महिलाओं के लिए आयोडीन बहुत जरूरी है, क्योंकि इसकी कमी से बच्चे का दिमाग पूरी तरह से विकसित नहीं पाता है।

यह भी पढ़ें-इस सस्ती ड्रिंक से दूर हो सकती है खून की कमी, ऐसे करें तैयार

sendha namak

सेंधा नमक में सोडियम कम होता है। सोडियम की कमी शरीर में सोडियम-पोटेशियम के बैलेंस को बिगाड़ देती है, जिससे किडनी पर असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें-घी में लौंग भूनकर खाने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।