शेफ संजीव कपूर की लोकप्रियता के बारे में तो हम सभी को पता है। वो अपनी रेसिपीज में कुछ प्यार- कुछ फ्यूजन डालते हैं और उनकी रेसिपीज सभी को पसंद आती हैं। 'खाना-खजाना' से लेकर सोशल मीडिया तक संजीव कपूर के कई फैन्स हैं। शेफ संजीव कपूर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने फैन्स के लिए कई रेसिपीज शेयर करते रहते हैं और उन्हीं में से एक रेसिपी आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आपको बता दूं कि चाय के साथ चीज़ केक खाना एक अलग बात है, लेकिन संजीव कपूर की चाय चीज़ केक रेसिपी में कुछ नया ही ट्विस्ट है। इस रेसिपी का पूरा श्रेय संजीव कपूर के इंस्टाग्राम अकाउंट को जाता है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
इस रेसिपी के लिए आपको बेक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और समय भी 20 मिनट ही लगेगा। हां, इसे सेट होने में 4-5 घंटे जरूर लगेंगे।
सबसे पहले जिलेटिन में गर्म पानी डालकर उसे अलग रख दें।
अब व्हिप्ड क्रीम, क्रीम चीज़ और शहद को अच्छी तरह से मिक्स करें।
अब बिना शक्कर की चाय बनाएं और उसे ठंडा कर 3-4 चम्मच चाय व्हिप्ड क्रीम वाले मिक्सचर में डालें।
अब इसमें जिलेटिन का मिक्सचर मिलाएं।
अब एक अलग बर्तन में क्रश किए हुए बिस्किट और मक्खन को अच्छे से मिक्स कर केक का बेस बनाएं।
जिस बर्तन में केक बनाना है उसमें पहले बिस्किट का बेस सेट करें फिर उसके ऊपर क्रीम मिक्सचर डालें।
इसे 4-5 घंटे फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें और अपनी पसंद की गार्निशिंग करें।
आपका चाय केक सर्व करने के लिए तैयार है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।