Fri Apr 17, 2026 | Updated 06:46 AM IST
image

गैस बचानी है? तो दाल-चावल जल्दी पकाने का सही तरीका जान लें, ज्यादा सीटी देने की नहीं पड़ेगी जरूरत

आजकल बढ़ती महंगाई में हर कोई कोशिश करता है कि घर का खर्च थोड़ा कम हो जाए। ऊपर से गैस क‍ि क‍िल्‍लत ने रसोई का बजट भी ब‍िगाड़ दि‍या है। ऐसे में आप दाल-चावल बनाते समय कुछ बातों का ध्‍यान रखेंगी तो गैस की भी बचत होगी और खाने का स्‍वाद भी नहीं ब‍िगड़ेगा। 
Editorial
Updated:- 2026-04-15, 13:28 IST

रसोई में घंटों खड़े होकर खाना बनाना भला क‍िसे अच्‍छा लगता है। इससे गर्मी तो बढ़ती ही है, थकान भी होता है, साथ ही गैस भी ज्‍यादा खर्च होता है। ऊपर से इन द‍िनों तो भारत में LPG Gas की क‍िल्‍लत भी देखने को म‍िल रही है। लोगों को गैस नहीं म‍िल पा रहा है। ऐसे में लोगों ने गैस की बचत करना शुरू कर द‍िया है। आपने देखा होगा या आप भी करती होंगी क‍ि दाल-चावल बनाने के लिए कुकर में ढेर सारी सीटियां लगाती हैं, जिससे न सिर्फ गैस बर्बाद होती है बल्कि खाने का स्वाद भी चला जाता है, लेकिन क्या आप जानती हैं क‍ि बिना ज्यादा सीटी लगाए भी दाल और चावल को एकदम खिला-खिला और परफेक्ट बनाया जा सकता है? बस अपनी आदत में एक छोटा सा बदलाव करके आप आधे से भी कम समय में खाना तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं क‍ि वो क्या तरीका है जो बड़े-बड़े शेफ भी अपनी किचन में फॉलो करते हैं।

दाल-चावल को जल्‍दी पकाने के ल‍िए करें ये काम

  • दाल और चावल को पकाने से पहले आधे घंटे के ल‍िए भिगोकर जरूर रख दें। इससे दाल-चावल जल्दी पकते हैं और कम गैस भी लगती है।
  • कई बार हम ज्यादा पानी डाल देते हैं, जिससे पकने में ज्यादा समय लगता है। इसल‍िए दाल और चावल में उतना ही पानी डालें जितना जरूरी हो।
  • प्रेशर कुकर गैस बचाने का सबसे आसान तरीका है। इसके ल‍िए जब दाल बनाएं तो एक सीटी हाई फ्लेम पर तो बाकी 2 लो फ्लेम पर लगाएं। चावल के लिए 1-2 सीटी काफी होती है।

LPG gas saving tips

  • शुरुआत में तेज आंच पर रखें ताकि कुकर जल्दी प्रेशर बना सके। एक सीटी के बाद आंच धीमी कर दें। इससे खाना अच्छे से कुक होता है और गैस भी कम खर्च होती है।
  • कई लोग बार-बार कुकर खोलकर चेक करते हैं, जिससे समय और गैस दोनों बर्बाद होते हैं। सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर खुद निकलने दें। फ‍िर कम से कम 10 म‍िनट बाद ही कुकर का ढक्‍कन खोलें।
  • अगर पॉस‍िबल हो तो कुकर में दाल और चावल अलग-अलग बर्तन में एक साथ भी पका सकते हैं। इससे एक ही बार में दोनों चीजें बन जाएंगी और गैस की बचत भी होगी।
  • खाना बनाने के ये हैक्स आपके काम को आसान बना देंगे।

How to cook dal and rice faster

तो अगर आप भी गैस की बचत करना चाहती हैं तो दाल चावल बनाते समय ऊपर बताए गए काम कर सकती हैं। इससे खाना भी जल्‍दी पकेगा और गैस की बचत भी होगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।