herzindagi
image

गर्मियों में राहत देंगे सत्तू के ये रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स, स्वाद ऐसा हर रोज पीने की होगी चाहत

इस मौसम में सत्तू बहुत ही फायदेमंद है, लेकिन कुछ लोगों को इसका स्वाद समझ नहीं आता है। अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं, तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है। 
Editorial
Updated:- 2025-06-12, 18:26 IST

गर्मियों में खुद को ठंडा रखना जरूरी होता है। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं, तो बॉडी में पानी की कमी हो सकती है। पानी की कमी दूर करने के लिए नींबू पानी, शरबत या लस्सी का सेवन किया जाता है। वहीं, सत्तू एक सूपरफूड है, जिसे बिहार, यूपी और झारखंड जैसे राज्यों में ज्यादा पसंद किया जाता है। वक्त के साथ अब सभी जगह सत्तू पीना पसंद किया जा रहा है। हालांकि, कई लोगों को सत्तू की खुशबू भारी लगती है, तो कुछ लोग इसका टेक्सचर पसंद नहीं आता।

कुछ लोग सिर्फ इसलिए नहीं पीते क्योंकि उन्हें रोज-रोज पीना बोरियत भरा लगता है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें सत्तू उतना पसंद नहीं, तो इसका मतलब ये नहीं कि आपको गर्मियों में ठंडक और हेल्थ का साथ छोड़ना पड़ेगा। आप सत्तू को मजेदार बना कर पी सकती हैं, जिसके लिए आपको हमारी बताई गई रेसिपीज को फॉलो करना होगा। इसका स्वाद ऐसा है कि आपको पता ही नहीं चलेगा कि सत्तू पिया जा रहा है। ॉ

दूध वाला सत्तू

refreshing sattu drink recipes

सामग्री

  • सत्तू- 2 चम्मच
  • ठंडा पानी- 1 गिलास
  • इलायची- 2
  • गुड़-  2 चम्मच
  • दूध- 1 गिलास
  • बर्फ- स्वादानुसार

इसे जरूर पढ़ें- Sattu Drink Recipe: गर्मी को मात देगा सत्तू, इन 3 तरीकों से बनाकर लें मजा

दूध वाला सत्तू की विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें।
  • फिर एक बर्तन में सत्तू, गुड़, शक्कर या पानी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
  • अब गैस पर दूध और इलायची पाउडर डालकर पकाएं। ठंडा करें और सत्तू के साथ मिला दें।
  • दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं और बर्फ डालकर सर्व करें।

पुदीना सत्तू ड्रिंक

Sattu Drink Recipe: गर्मी को मात देगा सत्तू, इन 3 तरीकों से बनाकर लें मजा | sattu  drink recipes to beat the heat try 3 refreshing ways | HerZindagi

सामग्री

  • सत्तू- 2 चम्मच
  • ठंडा पानी- 1 गिलास
  • पुदीना पेस्ट- 1 चम्मच
  • नींबू रस- 1 चम्मच
  • काला नमक- स्वादानुसार

पुदीना सत्तू ड्रिंक की विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें।
  • फिर सत्तू, पानी और शुगर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
  • अब नमक, नींबू या बर्फ डालकर अच्छी तरह से मिलाकर कुछ देर के लिए रख दें।
  • जब यह अच्छी तरह से ठंडा हो जाए, तो एक गिलास में निकालकर सर्व करें।

सत्तू का पन्ना

image

सामग्री

  • आम- 3
  • सत्तू- 2 चम्मच
  • गुड़- आधा कप
  • काला नमक- 1 चम्मच
  • जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • बर्फ- जरूरत के हिसाब से

इसे जरूर पढ़ें- गर्मियों में घर पर कैसे बनाएं सत्तू का शरबत

सत्तू का पन्ना की विधि

  • सबसे पहले कच्चे आमों को अच्छी तरह धो लें और उन्हें उबालने के लिए रख दें।
  • आप छिलके निकालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में करके रख सकती हैं।
  • अब आम का गूदा निकालकर एक बाउल में निकाल लें।
  • फिर इसमें सत्तू, गुड़ या चीनी, भुना जीरा, काला नमक, काली मिर्च पाउडर और पुदीने की पत्तियां मिलाकर मिक्सर में पीस लें।
  • इसे ठंडे पानी में मिलाएं, बर्फ डालें और सर्व करें। 

इन ड्रिंक्स से आप सत्तू को और मजेदार बना सकती हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@freepik and shutterstock) 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।