सत्तू आपकी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है ये तो आप जानती ही हैं लेकिन क्या आप ये जानती हैं कि सत्तू का शरबत कैसे बनता है। आप अपने घर पर आसानी से इस बार गर्मियों में सत्तू का हेल्दी नमकीन शरबत बनाने की रेसिपी जान लीजिए।
गर्मी के मौसम में सत्तू का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। कुछ लोग सत्तू के परांठे बनाकर खाते हैं तो यूपी और बिहार में लिट्टी चोखा बनाया जाता है जिसमें सत्तू का खास इस्तेमाल किया जाता है। आप अपने घर पर इस बार गर्मियों में सत्तू का शरबत बनाकर जरूर पिएं और अपने घर आने वाले मेहमानों को भी सत्तू का शरबत जरूर पिलाएं।
सत्तू का शरबत गर्मियों में आपके शरीर को ठंडक पहुंचाता है। गर्मी से कई तरह की होने वाली बिमारियां भी सत्तू को किसी भी तरह से लेने से नहीं होती या ठीक हो जाती हैं।
गर्मियों के मौसम में धूप इतनी तेज़ होती है कि आप घर से जैसे बाहर जाती हैं या कोई काम करके वापस घर लौटती हैं तो आपको लू लग जाती है जिससे आपकी तबीयत भी खराब हो जाती है। सत्तू का एक चम्मच ही आपको इससे आसानी से बचा सकता है। यानि अगर इस बार गर्मियों में आप डॉक्टर से बचना चाहती हैं तो सत्तू से बनी चीज़ों को ज्यादा से ज्यादा खाएं और पीएं।
सत्तू का शरबत दो तरह से फायदेमंद होता है एक तो सत्तू ठंडा होता है और दूसरा जब आप पानी से सत्तू का शरबत बनाती हैं तो ये आपके शरीर को हाइड्रेट भी रखता है। तो इन गर्मियों में आप अपने घर पर सत्तू का शरबत कैसे बना सकती हैं इसे बनाने के लिए आपको क्या चाहिए और इसे बनाने का सही तरीका क्या है ये हम आपको इस रेसिपी में बता रहे हैं।
Read more: बॉलीवुड की Baby Doll सन्नी लियोनी stress कम करने के लिए क्या खाती हैं?
Read more: सोफी चौधरी की कौन-सी ड्रिंक से शिल्पा शेट्टी भी हैं inspired?
कभी भी गाढे सत्तू नहीं लेना चाहिए, क्योंकि गाढा सत्तू पचने में भारी होता है। पतला सत्तू आसानी से पच जाता है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।