Sat Apr 11, 2026 | Updated 01:37 AM IST
image

Sattu Ki Lassi: चिलचिलाती गर्मी में पेट रहेगा ठंडा, नोट कर लें सत्तू लस्सी की ये आसान रेसिपी

गर्मी में आपका पेट रहेगा ठंडा, जब आप घर पर बनाएंगी सत्तू की लस्सी। आइए बताते हैं इसकी आसान रेसिपी।
Editorial
Updated:- 2026-04-10, 11:10 IST

गर्मियों में सत्तू का सेवन करना सबसे अच्छा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सत्तू खाने स पेट ठंडा रहता है और लू नहीं लगती है। इस बार आप सत्तू का शरबत नहीं बल्कि लस्सी को बनाएं। लस्सी पीने में अच्छी होती है। इसलिए आप सत्तू को मिक्स करके इसकी लस्सी बना सकती हैं। रेसिपी भी काफी आसान है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं, ताकि आप भी रेसिपी को पढ़कर इसे घर पर तैयार कर सकें।

सत्तू का लस्सी बनाने की विधि

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको दही को बिलौने से अच्छे से मथ लेना है।
  • फिर इसमें सत्तू को मिक्स करके अच्छे से मिक्स करना है।
  • फिर आपको इसमें गुड़ को कद्दूकस करके डालना है।
  • अब इसमें इलायची पाउडर को मिक्स करके अच्छे से मिलाना है, ताकि सारी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएं।
  • आप इसमें फ्लेवर ऐड करने के लिए गुलाब का शरबत डाल सकती हैं।

1 - 2026-04-10T102653.257

सत्तू की लस्सी को कैसे सर्व करें?

  • जब लस्सी अच्छे से तैयार हो जाए और इसके ऊपर झाग दिखने लगे, तो इसे अब एक कांच के गिलास में डालें।
  • इसके ऊपर मलाई डालें और बादाम-काजू से गार्निश करें।
  • फिर इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।
  • इस तरह से लस्सी पीने में आपको काफी अच्छा लगेगा।
  • आप चाहें तो इसे मिट्टी के कुल्हड में सर्व कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्मी में मेहमानों के ल‍िए 5 मिनट में तैयार करें रेस्टोरेंट स्टाइल दो तरह के Summer Mojito, आसान है रेस‍िपी

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आप सत्तू की लस्सी को ज्यादा समय के लिए स्टोर करने के बारे में सोच रही हैं, तो ऐसा न करें। इसे तुरंत बनाएं और पीएं।
  • इस बात का ध्यान रखें कि सत्तू को कम मात्रा में डालें, ताकि लस्सी में दही का टेस्ट भी आए।
  • लस्सी को हमेशा ठंडी करके ही सर्व करें। तभी इसका टेस्ट अच्छा आएगा।

2 - 2026-04-10T102651.454

 

इसे भी पढ़ें: Leftover Dal Recipe: रात की बची हुई दाल से बनाएं ये क्रिस्पी स्‍नैक्‍स, चाय का मजा हो जाएगा दोगुना

इस बार आप ट्राई करें यह सत्तू की लस्सी, जिसे बनाने में आपको समय भी कम लगेगा। साथ ही आपके मुंह का स्वाद भी बदल जाएगा। आपके पेट को भी ठंडक मिलेगी। आप इसे कभी भी बनाकर पी सकती हैं या घर में आए मेहमान,बच्चों और बड़ों को सर्व कर सकती हैं,ताकि उन्हें भी कुछ अलग स्वाद चखने का मौका मिलेगा। साथ ही आपको कुछ अलग बनाने को मिल जाएगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

सत्तू लस्सी Recipe Card

सत्तू लस्सी की रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 10 min
Servings: 5
Level: Medium
Course: Beverages
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Mahima Bhatnagar

Ingredients

  • सत्तू- 3 चम्मच
  • दही-1 कप
  • गुड- कद्दूकस किया हुआ 2 चम्मच
  • इलायची पाउडर-1/2 चम्मच
  • ठंडा पानी- 1 कप

Step

  1. Step 1:

    इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको दही को बिलौने से अच्छे से मथ लेना है। फिर इसमें सत्तू को मिक्स करके अच्छे से मिक्स करना है।

  2. Step 2:

    फिर आपको इसमें गुड़ को कद्दूकस करके डालना है। अब इसमें इलायची पाउडर को मिक्स करके अच्छे से मिलाना है, ताकि सारी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएं।

  3. Step 3:

    आप इसमें फ्लेवर ऐड करने के लिए गुलाब का शरबत डाल सकती हैं।

  4. Step 4:

    जब लस्सी अच्छे से तैयार हो जाए और इसके ऊपर झाग दिखने लगे, तो इसे अब एक कांच के गिलास में डालें।

  5. Step 5:

    इसके ऊपर मलाई डालें और बादाम-काजू से गार्निश करें। फिर इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।

  6. Step 6:

    इस तरह से लस्सी पीने में आपको काफी अच्छा लगेगा। आप चाहें तो इसे मिट्टी के कुल्हड में सर्व कर सकती हैं।

  7. Step 7:

    अगर आप सत्तू की लस्सी को ज्यादा समय के लिए स्टोर करने के बारे में सोच रही हैं, तो ऐसा न करें। इसे तुरंत बनाएं और पीएं।

  8. Step 8:

    इस बात का ध्यान रखें कि सत्तू को कम मात्रा में डालें, ताकि लस्सी में दही का टेस्ट भी आए।

  9. Step 9:

    लस्सी को हमेशा ठंडी करके ही सर्व करें। तभी इसका टेस्ट अच्छा आएगा।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।