गर्मियों में कई समस्याएं आपको चिंतित कर सकती हैं। गैस, सूजन और बेचैनी उनमें से कुछ आम पाचन समस्याएं हैं जिनका हममें से कई लोग समय-समय पर अनुभव करते हैं। ऐसे मौसम में पेट अक्सर फूला हुआ रहता है। डकारें और गैस बनी रहती है। आप दो गिलास पानी भी पी लो, तो लगता है कि पेट बहुत भर गया है। यह कई कारणों से हो सकता है। कई फूड आइटम्स, आपकी खाने-पीने की गंदी आदतें और इंटनरल मेडिकल कंडीशन इन चीजों का कारण बन सकती हैं।
अब मान लीजिए, अचानक गैस के कारण आपको असहजता हो, तो मेडिकल स्टोर बाद में भागेंगे, पहले कुछ घरेलू उपचार ही करेंगे। अगर आपको गैस की समस्या अक्सर रहती है, तो जरूरी है कि अपने आहार में थोड़े से बदलाव करें। आप ऐसी चीजों का सेवन करें, जो आपका आराम दिलाएं और पाचन शक्ति को बेहतर बनाएं।
ऐसे मौसम में ऐसी कौन-सी चीजें हैं, जो आपको राहत दिलाएंगी क्या आप भी यही सोच रहे हैं? गाजर, हेल्दी सलाद और क्विनोआ ऐसी चीजें हैं, जो आपके लिए लाभकारी होंगी।
गाजर हाई फाइबर कॉन्टेंट के लिए जाना जाता है। यह पाचन स्वास्थ्य को भी बेहतर कर सकता है। इसके खास पोषक तत्व गैस और सूजन को कम करने में भी मदद मिल सकती है। गैस को कम करने में मदद के लिए गाजर का जूस या स्मूदी बनाकर सुबह नाश्ते में ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: हलवा और सलाद की जगह गाजर से बनाई जा सकती हैं ये रेसिपीज
खीरे में पानी की अच्छी मात्रा होती है और यह कूलिंग इफेक्ट प्रदान करता है। यह पेट में ठंडक पहुंचाकर आराम देता है। अगर आपको गैस की समस्या हो, तो रोज लंच करने से आधा घंटा पहले इस सलाद का सेवन करें। इसे खाने के बाद दिन में पेट नहीं फूलेगा।
क्विनोआ एक ग्लूटेन-फ्री साबुत अनाज है जो पाचन तंत्र पर अच्छा प्रभाव डालता है। यह फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है। पके हुए क्विनोआ को अपनी पसंदीदा सब्जियों के साथ तैयार करके नाश्ते में खा सकते हैं। इसे और भी स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाने के लिए इसे अदरक और लहसुन से सीजन करें।
इसे भी पढ़ें: Weight Loss Recipes: घर पर बनाएं क्विनोआ से 3 आसान रेसिपीज
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
ये रेसिपीज आप भी खाएं और गैस की परेशानी से मुक्ती पाएं। अगर आपको गैस की समस्या ज्यादा है, तो उसके लिए पहले किसी गैस्ट्रो स्पेशलिस्ट से मिलें और न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह पर नई रेसिपीज आहार में शामिल करें।
हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।