Fri Apr 17, 2026 | Updated 01:59 AM IST
tori peels recipes

मेरी मां तुरई के छ‍िलकों से बनाती हैं ये 3 चीजें, आप भी खाकर भूल नहीं पाएंगी स्‍वाद

गर्मियों में लगभग सभी घरों में तुरई की सब्‍जी जरूर बनाई जाती है। तुरई खाने से सेहत को कई सारे फायदे भी म‍िलते हैं। हालांक‍ि, लोग तुरई तो खा लेते हैं, लेक‍िन छ‍िलकों को फेंक देते हैं। ऐसे में अगर आप भी यही करती थीं, तो मैं आपको मेरी मां की रेस‍िपी बता रही हूं, ज‍िसे जानने के बाद आप इन छ‍िलकों को दोबारा फेंकने की गलती नहीं करेंगी।
Editorial
Updated:- 2026-04-16, 14:50 IST

हमारे यहां भारतीय घरों में कई तरह की चीजें बनाई और खाई जाती हैं। ये खाने में इतनी स्वादिष्ट होती हैं कि कोई भी इनका स्वाद भूल नहीं पाता है। यहां हर मौसम के हिसाब से सब्जियां मिलती हैं। सर्दियों में जहां गोभी और मटर की भरमार देखने को मिलती है, तो वहीं गर्मियों में परवल, करेला, भिंडी और लौकी की सब्जी खूब खाई जाती है। तुरई भी उन्हीं में से एक है।

आमतौर पर ज्यादातर घरों में तुरई की सब्जियां तो बना ली जाती हैं, लेकिन इनके छिलके फेंक दिए जाते हैं। आपको शायद ही मालूम हो कि जिस छिलके को आप बेकार समझकर फेंक देती हैं, उससे कई सारी स्वादिष्ट चीजें बनाई जा सकती हैं। मेरी मम्मी भी तुरई के छिलकों से कई चीजें बनाती हैं। हम आपके साथ उनकी ये रेसिपी शेयर कर रहे हैं। आइए जानते हैं-

तुरई के छिलकों से क्या बनाया जा सकता है?

मेरी मम्मी तुरई के छिलकों से कबाब और चटनी तो बनाती ही हैं, साथ ही स्वादिष्ट सब्जी भी बनाती हैं, जो दाल, चावल या रोटी के साथ खाने से बहुत ही अच्छी लगती है। खास बात तो ये है कि इन्हें बनाना भी बहुत आसान है। ये न केवल खाने में स्वादिष्ट होते हैं बल्कि सेहत के लिहाज से भी काफी अच्छे माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Kalonji wali Turai Recipe: बिना तामझाम के बनाएं कलौंजी वाली तुराई, नोट करें आसान रेसिपी

tori recipes  (1)

तुरई के छिलकों से बनाएं कबाब

तुरई के छिलकों से कबाब बनाने के लिए सबसे पहले छिलकों को अच्छे से धोकर बारीक काट लें। अब इसमें उबले हुए आलू मैश करके मिला दें। थोड़ा बेसन और पसंदीदा मसाले डालकर एक अच्छा सा मिश्रण तैयार कर लें। अब छोटे-छोटे कबाब बनाकर तवे पर हल्का तेल डालकर सेक लें। आप चाहें तो छिलकों को बारीकी से चॉप भी कर सकती हैं। ये कबाबा बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होते हैं। आप इन्हें चाय के साथ सर्व कर सकती हैं। चाहें तो डिनर में पराठे के साथ भी खा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- धनिया-मिर्च की चटनी से हो गई हैं बोर? तोरई से बनाएं तीखी और स्वादिष्ट चटनी, घरवाले भी पूछेंगे ये अनोखी रेसिपी

तुरई के छिलकों की बनाएं चटनी

आमतौर पर लोग धनिया, पुदीने, आम, इमली और टमाटर की चटनी बनाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि आप तुरई के छिलकों की चटनी भी बना सकती हैं? जी हां, इसे बनाने के लिए पहले छिलकों को थोड़ा सा तेल डालकर भून लें। अब इन छिलकों को मिक्सर में डालें। साथ में हरी मिर्च, लहसुन और नमक डालकर पीस लें। चटनी को पीसने के बाद इसमें थोड़ा नींबू का रस मिला दें। ये खाने के साथ अलग स्वाद देता है और तो और रोटी-पराठे के साथ खाकर तो मजा आ जाता है।

यह भी पढ़ें- Masala Turai Recipe: पहले कभी मसाला तोरई की ऐसी सब्जी नहीं खाई होगी, यूं करें तैयार

tori recipes  (2)

तुरई के छिलकों की सब्जी भी आएगी पसंद

तुरई के अलावा आप तुरई के छिलकों की सब्जी भी बना सकती हैं। इसके लिए छिलकों को छोटे-छोटे टुकडों में काट लें। अब इसके बाद कड़ाही में जरूरत के हिसाब से तेल गर्म करें। अब इसमें प्याज और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें। जब इनका कच्चापन खत्म हो जाए तो टमाटर डालकर पका लें। अब कटे हुए छिलके डालकर मसालों के साथ पकाएं। ये सब्जी फटाफट तैयार हो जाती है। आप इसे दाल-चावल या रोटी के साथ सर्व करें।

यह भी पढ़ें- Turai Growing Tips: बाजार जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, अगर इस तरह से घर में उगाएंगी तोरई

तो अगर आप भी तुरई के छिलकों को बेकार समझकर फेंक देती थीं, तो एक बार ये रेसिपीज जरूर ट्राई करियेगा। मेरी मम्मी जब ये बनाती हैं तो खाने में बहुत ही मजा आता है। यकीन मानिए, आप जिन्हें भी इसे बनाकर खिलाएंगी, उसे खाकर मजा आ जाएगा।

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/Ai Generated

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।