herzindagi
mutton cutlet easy recipe in hindi

हैदराबादी मटन कटलेट चुटकियों में तैयार करें, यह रही आसान रेसिपी

अगर आप नॉनवेज लवर हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है, क्योंकि हम आपके लिए मटन का कटलेट बनाने की आसान विधि लेकर आए हैं जिसे आप ब्रेकफास्ट में तैयार कर सकते हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-02-29, 12:27 IST

मटन प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत को माना जाता है। हालांकि, मटन को ज्यादातर लोग पार्टी या फिर खास मौके पर खाना पसंद करते हैं। मगर आप ऐसा न करें और मटन को अपने आहार में नियमित रूप से शामिल करना चाहिए। यह खाने में बेहद टेस्टी और पौष्टिक होता है। 

अक्सर लोग मटन का कोरमा खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी मटन कटलेट खाया है? जी हां, मटन कटलेट एक ऐसी रेसिपी है जिसे ब्रेकफास्ट में आराम से शामिल किया जा सकता है। हालांकि, मटन कटलेट हर किसी को बनाना नहीं आता, कई बार यह सख्त बनता है। 

अगर आपके साथ ऐसा ही होता है तो हमारी बताई गई रेसिपी से कटलेट जरूरी बनाएं और अपने आहार में जरूरी शामिल करें। तो देर किस बात की आइए विस्तार से जानते हैं। 

विधि 

Mutton cutlet recipe ()

  • सबसे पहले मटन कीमा को धोकर रख लें। फिर एक कुकर में आधा कप पानी अदरक-लहसुन का पेस्ट और नमक डालकर 15 मिनट तक पका लें। 
  • जब कीमा पक जाए तो एक बाउल में निकालकर रख लें। अब सभी बची हुई सामग्री इसमें मिलाएं। कीमा जब ठंडा हो जाए, तो मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पीस लें। 

इसे जरूर पढ़ें- Cooking Tips: बिरयानी में ज्यादा हो गया है पानी, तो आजमाएं ये सीक्रेट हैक्स

  • फिर इसमें सभी सामग्रियों को मिक्स करके गोल आकार में कटलेट तैयार करें और इसमें ब्रेड क्रम में लपेटकर 15 से 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। 
  • 15 मिनट बाद कटलेट को एक अलग फ्लैट में निकाल लें। इस दौरान एक पैन को हल्का गर्म करने के लिए रख दें। फिर पैन में तेल गर्म करके स्लो फ्लेम में कटलेट को दोनों तरफ से फ्राई करें। 

इसे जरूर पढ़ें- लोकल फूड्स के लिए जामनगर के इन फेमस रेस्तरां को जरूर करें एक्सप्लोर

  • कटलेट फ्राई करने के बाद इन्हें पेपर टॉवल पर निकाल कर रखें, ताकि एक्स्ट्रा तेल बाहर निकल जाए। बस अब आपका मटन कीमा कटलेट बनकर तैयार है। इसके साथ लाल और हरी चटनी को सर्व करें। 

Image Credit- (@Freepik) 

 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

मटन कटलेट रेसिपी। Recipe Card

इन ट्रिक्स से तैयार करें मटन कटलेट।

Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • मटन कीमा- आधा किलो
  • आलू- 2 (उबले हुए)
  • प्याज- 1
  • अंडा- 1
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
  • धनिया के पत्ते- 2 चम्मच
  • कॉर्न फ्लोर- 2 चम्मच
  • गरम मसाला- 1 चम्मच
  • चिली फ्लेक्स- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • ब्रेड क्रम- 1 कप
  • तेल- 1 कप

Step

  1. Step 1:

    मटन कीमा को धोकर कुकर में पानी अदरक, लहसुन पेस्ट और नमक डालकर पका लें।

  2. Step 2:

    अब सभी बची हुई सामग्री इसमें मिलाएं। कीमा जब ठंडा हो जाए, तो मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पीस लें।

  3. Step 3:

    अब गोल आकार में कटलेट तैयार करें और ब्रेड क्रम में लपेटकर 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।

  4. Step 4:

    फिर पैन में तेल गर्म करके स्लो फ्लेम में कटलेट को दोनों तरफ से फ्राई करें।

  5. Step 5:

    कटलेट फ्राई करने के बाद इन्हें पेपर टॉवल पर निकाल कर रखें, ताकि एक्स्ट्रा तेल बाहर निकल जाए।

  6. Step 6:

    बस अब आपका मटन कीमा कटलेट बनकर तैयार है। इसके साथ लाल और हरी चटनी को सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।