इसी महीने की 18 तारीख को महाशिवरात्रि है, जिसे हिंदू उत्सवों में महत्वपूर्ण माना जाता है। फागुन महीने पर पड़ने वाली महाशिवरात्रि का बड़ा महत्व है। महाशिवरात्रि की पूरी रात प्रार्थना और जागरण चलते हैं। वहीं जो इस त्यौहार को खास बनाता है, वह है इसमें रखा जाने वाला विशिष्ट उपवास या महाशिवरात्रि का व्रत। लोग अपने प्रिय देवता के प्रति पूरी श्रद्धा के साथ महाशिवरात्रि व्रत का पालन करते हैं।
इस व्रत में बहुत चीजें खाने की मनाही होती है, जैसे लोग अनाज नहीं खाते हैं। प्याज और लहसुन खाने के लिए मना किया जाता है। व्रत में ज्यादा बिना अनाज वाला खाना या फलाहारी भोग तैयार किया जाता है।
अगर आप भी महाशिवरात्रि का व्रत रख रही हैं तो आपके लिए हम कुछ ऐसी रेसिपीज लेकर आए हैं जो आप व्रत में तैयार कर सकती हैं। रोजाना की रेसिपीज से बोर हो गए हैं तो कुछ नया और स्वादिष्ट आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।
कढ़ी खाने का मन हो तो ऐसा नहीं है कि आप व्रत में कढ़ी नहीं खा सकती हैं। आलू की कढ़ी की रेसिपी से आपकी इच्छा भी पूरी हो जाएगी और व्रत में आप भूखी भी नहीं रहेंगी। इसे जरूरी नहीं सिर्फ व्रत में खाया जाए इसे अन्य मौकों पर भी सर्व किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: व्रत के लिए आलू से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट स्नैक्स
आपने दाल का वड़ा खाया होगा लेकिन अगर अभी तक कच्चे केले के वड़े नहीं खाए तो आपको यह भी ट्राई करना चाहिए। व्रत में चूंकि कच्चा केला खाया जाता है, इसलिए चलिए इस नई रेसिपी के बारे में जानें।
आपने समा के चावलों से भले ही बहुत कुछ नया खाया हो लेकिन इडली नहीं खाई होगी। इस शिवरात्रि के अवसर पर आप व्रत खोलने के दौरान इसका सेवन कर सकते हैं। आइए समा के चावलों से इडली बनाने का तरीका जानें।
इसे भी पढ़ें: व्रत की थाली में शामिल करें ये फलाहारी डिशेज, भगवान भोलेनाथ हो जाएंगे खुश
महाशिवरात्रि के अवसर पर आप भी भी व्रत के बाद इन चीज़ों को बनाकर परिवार वालों को सर्व कर सकती हैं। अगर आप भी कुछ नई रेसिपीज जानती हैं तो वो हमारे साथ शेयर जरूर करें।
हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आएगा। अगर ये रेसिपीज आपको अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।
Image Credit: Freepik, lekhafood, herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।