Sat Feb 28, 2026 | Updated 05:45 AM IST
herzindagi
leftover palak paneer dosa recipe

सिर्फ 1 कटोरी पालक पनीर से बनाएं क्रिस्पी डोसा, खाते ही लोग पूछेंगे रेसिपी

अगर आपके फ्रिज में रात का बचा हुआ पालक पनीर रखा है, तो इसे फेंकने के बजाय क्रिस्पी डोसा तैयार करें। यह डोसा इतना स्वादिष्ट है कि आपको न सिर्फ खाने में मजा आएगा, बल्कि पेट भी भर जाएगा।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-07-07, 12:02 IST

यार...रात का पालक पनीर बचा हुआ फ्रिज में रखा है... अब दोबारा खाने का मन नहीं कर रहा है। अरे तो मत खाओ ना..पर बचा हुआ पालक पनीर कौन खाएगा? बाद में यह खराब हो जाएगा या मजबूरन फेंकना पड़ेगा। हां, यह बात तो है, पर हम कर भी क्या सकते हैं।

क्या आप भी अपने दोस्त के साथ कुछ ऐसी ही बातचीत करते हैं? अगर हां, तो हम आपके लिए एक सॉल्यूशन लेकर आए हैं, जिससे पालक पनीर फेंकना भी नहीं पड़ेगा और यह दोबारा इस्तेमाल भी हो जाएगा। जी हां, आपने सही सुना...हम आपके लिए बचे हुए पालक पनीर से स्वादिष्ट डोसा बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे बनाना बहुत ही आसान है और इसका स्वाद ऐसा है कि आप बार-बार बनाना पसंद करेंगे।

तो देर किस बात की आइए जानते हैं पालक पनीर से डोसा कैसे बनाया जा सकता है।

विधि

palak paneer easy recipe

  • एक कटोरे में डोसा बैटर लें, उसमें नमक डालें, अच्छी तरह मिलाएं और 3-4 मिनट के लिए अलग रख दें।
  • डोसा बनाने के लिए सबसे पहले बैटर तैयार करें। इसके लिए  एक कप चावल,  आधा कप गेहूं का आटा (गेहूं के आटे के इस्तेमाल के कुछ अद्भुत तरीके) और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं। 

इसे जरूर पढ़ें-  झटपट तैयार करें डोसा की ये वैरायटीज, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण 

  • फिर पानी डालकर बैटर तैयार कर लें। साथ ही, पालक पनीर को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर प्यूरी तैयार कर लें। आप चाहें तो पालक पनीर की स्टफिंग भी कर सकती हैं। 
  • अगर आप बिना स्टफिंग का डोसा तैयार कर रही हैं, तो पालक पनीर की प्यूरी तैयार कर लें। फिर इस प्यूरी को बैटर में डाल दें।
  • इस दौरान कटा हुआ प्याज, कटे हुए टमाटर, कटी हुई हरी मिर्च, लहसुन, चुटकी भर हल्दी, स्वादानुसार नमक और 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालकर मिला लें। 
  • अब एक नॉन-स्टिक तवे पर 2 चम्मच घी फैलाएं और एक कलछी की मदद से बैटर को फैला लें। ध्यान रहे कि बैटर न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा मोटा हो। 

इसे जरूर पढ़ें-  क्या आप जानते हैं मसाला डोसा की शुरुआत कहां से हुई

  • अब बैटर के ऊपर कद्दूकस किया हुआ चीज डालें और लगभग 10 मिनट तक पकने दें। फिर डोसे को फोल्ड करें और दोनों तरफ से हल्का ब्राउन होने तक पका लें। 
  • जब यह पक जाए, तो एक प्लेट में निकालें और नारियल की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें। 

Image Credit- (@Freepik) 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

पालक पनीर डोसा Recipe Card

बचे हुए पालक पनीर से घर पर आसानी से तैयार करें डोसा।

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 25
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • डोसा बैटर- 3 कप
  • पालक पनीर- 1 कटोरी
  • नमक- स्वादानुसार
  • प्याज- 1 (कटा हुआ)
  • टमाटर- 1 (कटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 3 (कटी हुई)
  • लहसुन- 2 कलियां
  • हल्दी पाउडर- चुटकी भर
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • घी- 2 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    एक कटोरे में डोसा बैटर लें, उसमें नमक डालें, अच्छी तरह मिलाएं और 3-4 मिनट के लिए अलग रख दें।

  2. Step 2:

    पालक पनीर को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर प्यूरी तैयार कर लें। आप चाहें तो पालक पनीर की स्टफिंग भी कर सकती हैं।

  3. Step 3:

    इस दौरान सभी सामग्रियों और मसालों को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

  4. Step 4:

    अब एक नॉन-स्टिक तवे पर 2 चम्मच घी फैलाएं और एक कलछी की मदद से बैटर को फैला लें।

  5. Step 5:

    10 मिनट तक पकने दें। फिर डोसे को फोल्ड करें और दोनों तरफ से हल्का ब्राउन होने तक पका लें।

  6. Step 6:

    जब यह पक जाए, तो एक प्लेट में निकालें और नारियल की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।