यूं तो वेजिटेबल्स को कुक करने के कई तरीके होते हैं, लेकिन भाप की मदद से पकाया हुआ भोजन सबसे उत्तम माना जाता है। स्टीम्ड फूड का सेवन करने से ना सिर्फ आपका वजन नियंत्रण में रहता है, बल्कि यह पाचन तंत्र के लिए भी उतना ही लाभकारी माना गया है। इतना ही नहीं, यह भोजन को पकाने की एक ऐसी विधि है, जिसकी मदद से खाने के मैक्सिमम न्यूट्रिएंट्स को बरकरार रखा जा सकता है। आमतौर पर फूड को स्टीम करने के लिए फूड स्टीमर का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन उसे इस्तेमाल करते समय अनजाने में महिलाएं कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती हैं, जिससे ना सिर्फ आपकी डिश का स्वाद बर्बाद हो जाता है, बल्कि ऐसे में आप स्टीम्ड फूड खाने के लिए हतोत्साहित होते हैं। इसलिए आपको इन गलतियों से बचना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि फूड स्टीमर का इस्तेमाल करते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-
सबसे पहली बात, भाप में खाना पकाने का सबसे महत्वपूर्ण घटक पानी है। अगर आप पानी की मात्रा कम या ज्यादा करते हैं तो ऐसे में आपकी डिश का स्वाद बिगड़ जाता है। अगर आप स्टोव पर स्टीम बास्केट का उपयोग कर रही हों, तो आप बर्तन में लगभग एक या दो इंच पानी डालकर शुरू करें। यकीनन आप नहीं चाहेंगी कि पानी बर्तन में रखे जाने के बाद स्टीमर की टोकरी के ऊपर जाए, क्योंकि यह भोजन को बर्बाद कर सकता हैं। हालाँकि, आपको बहुत कम पानी भी नहीं डालना चाहिए, क्योंकि इससे खाना पकाने से पहले पानी उबलने पर पैन जल सकता है।
अक्सर देखने में आता है कि महिलाएं जब स्टीमर में पानी डालती है, तभी उसके साथ सब्जियों को भी डालकर स्टीमर को ऑन कर देती हैं। हालांकि, अगर आप अपनी डिश को एक बेहतर टेस्ट व टेक्सचर देना चाहती हैं तो पहले पानी में उबाल आने दें। उसके बाद ही अपनी सब्जियां या अन्य खाद्य पदार्थ मिलाएं। अगर आप गैस पर स्टीम बास्केट का इस्तेमाल कर रही हैं तो ऐसे में अपनी वेजिटेबल की आवश्यकतानुसार आंच को तेज या मध्यम भी कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-Cooking Hacks : इंस्टेंट पॉट में भूलकर भी नहीं पकानी चाहिए ये 6 चीजें, जानें क्यों
यह भी एक बहुत बड़ी गलती है, जिसके कारण स्टीम्ड फूड का स्वादऔर टेक्सचर दोनों ही बिगड़ जाता है। ध्यान रखें कि वेजिटेबल्स को स्टीम होने में केवल कुछ ही समय लगता है। इसलिए उसे लंबे समय तक भाप में ना पकाएं। इसके अलावा आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि फूड को स्टीम करने के बाद उसे स्टीमर में यूं ही ना छोड़ें। ऐसा करने से गर्म पानी में खाना गलने लगता है। साथ ही वह ओवरकुक हो जाता है। इसलिए सब्जियों के स्टीम होने के बाद उन्हें बाहर निकालें और क्रंची स्टीम्ड वेजिटेबल्स का आनंद लें।
आपके भोजन को स्टीमरसे ठीक से पकाने के लिए, भाप को वास्तव में भोजन को छूना चाहिए। यदि आपके पास एक ढीला ढक्कन है, तो थोड़ी मात्रा में भाप निकल जाएगी और आपके लिए अपना खाना पकाना अधिक कठिन हो जाएगा।
इसे ज़रूर पढ़ें-देहरादून के आलू-पूरी वाले से लेकर चाट वाले तक, ये हैं लजीज जायकों के ठिकाने
कुछ लोगों की यह शिकायत होती है कि स्टीम्ड फूड टेस्टी नहीं होते और इसलिए वह उससे दूर भागते हैं। ऐसे में इन आप इस ट्रिक का सहारा ले सकती हैं। इसके लिए आप पानी में कुछ फ्रेश हर्ब्स व अरोमेटिक चीजों को छिड़क सकती हैं। इससे खाने का स्वाद बढ़ता है। इसके अलावा, आप अपनी वेजिटेबलको काटकर उसे एक बाउल में डालें और ऑलिव ऑयल व हर्ब्स के साथ सीजनिंग करें। इसके बाद आप फूड को स्टीम करें। यह तरीका भी खाने के स्वाद को लाजवाब बनाता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।