इंस्टेंट पॉट हर किचन में होना चाहिए। ऐसा हालांकि जरूरी तो नहीं लेकिन मेरा मानना यही है। हो भी क्यों न। कितने कामों को आसानी से कर देता है इंस्टेंट पॉट। कुछ भी बनाना हो, तो बस उसे इस इलेक्ट्रॉनिक कुकर प्रेशर में डाला और बन गया आपका खाना। इसे इस्तेमाल करने के पीछे कारण है इसकी वर्सटैलिटी। दही से लेकर चावल तक आप इसमें कुछ भी बनाइए। हां मगर एक छोटी सी दिक्कत यह है कि कुछ चीजें इसमें ठीक से नहीं बन पाती। कुछ कच्चा रह जाता है, तो कुछ पूरी तरह पक जाता है। इस लिए इसका इस्तेमाल कुछ खाने की चीजों के लिए नहीं करना चाहिए। वो कौन-सी चीजें हैं, जो इसमें नहीं पकानी चाहिए, वो है।
पीली दालें
आपने देखा होगा कि कुछ लोग पीली दालें इसलिए बनाते हैं, क्योंकि वह जल्दी पक जाती हैं। अरहर, लाल मसूर, दले चने जैसी दालें, मूंग, उड़द आदि के मुकाबले जल्दी पकती हैं। इसलिए अपने इलेक्ट्रिक कुकर में उन्हें कभी न पकाएं। सेटिंग के बावजूद इसमें आपकी दालें मैश हो जाएंगी। पीली दालों का सही टेक्स्चर इसमें नहीं मिल पाएगा। इसलिए इन दालों को अन्य पैन या नॉर्मल कुकर में ही पकाएं। इलेक्ट्रिक कुकर में आप अन्य दाल पका सकती हैं।
दही
दिमा का दही होना आपने सुना होगा। दही का दही हो जाना सुना है? इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर में आप डेरी प्रोडक्ट्स बना सकती हैं, लेकिन यह उतना आसान नहीं है। आप इसकी कुकिंग सेटिंग के अनुसार किसी भी डेरी प्रोडक्ट को इसमें बनाएं, तो वह ठीक तरीके से नहीं बन पाता है। दही के साथ भी ऐसा है। हालांकि इंस्टेंट पॉट में दही बनाना इसका मेन फंक्शन है, लेकिन इसमें आपको 8-9 घंटे लग सकते हैं, इसके अलावा इसे ठंडा करने का समय अलग लगता है। इससे बेहतर है कि आप स्टोर से दही खरीद के खा लें।
इसे भी पढ़ें :इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर इस्तेमाल करते वक़्त न करें ये ग़लतियां, फ़ॉलो करें ये टिप्स
केक
इस इलेक्ट्रिक कुकर में आप केक नहीं बना सकती हैं। केक के लिए जो अच्छा क्रस्ट चाहिए होता है, वो इसमें नहीं बनेगा। आप इसमें केक को स्टीम करती हैं। यह केक को मॉइस्ट कर देता है। यह केक पुडिंग के लिए काम आ सकता है। हां अगर परिवार के लिए झट से कुछ डेजर्ट जैसा तैयार करना हो, तब आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। 1 घंटे से भी कम टाइम में आपका डेजर्ट तैयार होगा।
इसे भी पढ़ें :कुकर के बिना ऐसे पकाएंगी चावल तो नहीं होगी फैट और कार्बोहाइड्रेट की चिंता
सीफूड
आप स्लो कुकिंग तब करती हैं, जब आपको कुछ पकाना होता है। फिश, श्रिंप, ऑयस्टर्स ऐसे आइट्म्स हैं, जो बहुत डेलिकेट होते हैं और जिन्हें पकाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। ये ऐसी चीजें हैं, जिन्हें अच्छी हीटिंग में जल्दी और आसानी से बना लिया जाता है। इसलिए हमारी सलाह है कि इन चीजों को भी इंस्टेंट प्रेशर कुकर में पकाने से बचें। यह आपके सीफूड को बहुत ज्यादा पका सकती है और फिश, श्रिंप्स आदि का जो टेक्स्चर और शेप बनी रहनी चाहिए वो नहीं बन पाती। हां आप इसमें क्रैब या स्क्विड जैसा कुछ पका रही हैं, तो उसे बना सकती हैं, क्योंकि यह सख्त होते हैं और इन्हें बनाने में समय लगता है।
फ्राइड चिकन
फ्राइड चिकन तब अच्छा होता है जब वो बाहर से क्रंची, अंदर से जूसी और पूरी तरह से सुनहरा भूरा हुआ हो। लेकिन जब आप इंस्टेंट पॉट में इसे जल्दी के चक्कर में बनाती हैं, तो आपको सही फ्राइड चिकन नहीं मिल पाता। यह उसे मॉइस्ट कर देता है, और सॉगी बना देता है, जो खाने लायक भी नहीं रहता है। इसलिए कोशिश करें कि फ्राइड चिकन को नॉर्मल तरीके से डीप फ्राई करके ही बनाएं। अगर डीप फ्राई नहीं करना चाहतीं तो आपएयर फ्रायर का सहारा ले सकती हैं। उसमें भी आप चिकन एकदम सही तरीके से फ्राइड होगा।
इसके अलावा जैम कई सारे सॉस, पास्ता, कुकीज आदि भी इसमें न बनाएं, तो बेहतर है। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी के साथ।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों