किचन में अपने और घर-परिवार के लिए टेस्टी डिशेज बनाना महिलाओं को काफी संतुष्टि देता है, लेकिन इस काम करने में काफी ज्यादा एनर्जी लगती है। चाहें स्पेशल रेसिपीज बनानी हों या फिर बच्चों के लिए मनपसंद रेसिपीज, महिलाएं कई बार तो पूरा-पूरा दिन किचन में बिता देती हैं। लेकिन अगर आपको ऐसा लगता है कि किचन में काम करते हुए आप बहुत थक जाती हैं और कामों को झटपट करना चाहती हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे कुकरी टिप्स, जिनके जरिए आपका काम हो जाएगा बेहद आसान।
अगर पास्ता बनाना हो तो उसे सॉफ्ट बनाने में काफी ज्यादा समय लग जाता है। अगर बच्चों और घर के बड़ों को पास्ता पसंद है और देरी लगने की वजह से आप यह डिश बनाने से बचती हैं तो आप एक आसान टिप अपना सकती हैं। पास्ता जिस दिन बनाना हो उसकी पिछली रात आप इसे पानी में भिगो दें। अगर आप ऐसा करती हैं तो आप बहुत जल्दी पास्ता रेसिपी बना सकती हैं। इससे पास्ता को पकाने के दौरान आपकी गैस की भी बचत होगी।
इसे भी पढ़ें: कॉफ़ी मेकर की सफाई नहीं बनेगी सिरदर्द, बस अपनाएं यह टिप्स
प्याज को फ्राई करने में थोड़ा ज्यादा वक्त लग जाता है। कई बार प्याज फ्राई करने पर वह भीतर से कच्चा रह जाता है। अगर आपको इससे परेशानी होती है और आप प्याज भूनते हुए उसे जल्दी पका देना चाहती हैं तो आप उसमें आधा चम्मच या एक चम्मच बेकिंग सोडा मिला दें।
इसे भी पढ़ें: नॉन-स्टिक पैन को साफ करने और इसकी चमक बनाएं रखने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स
अगर आप चाहती हैं कि परमेसन या किसी और तरह का चीज सॉफ्ट बना रहे तो आप उसे फ्रिज से निकालकर थोड़ी देर रख दें। इससे पनीर को आसानी से कद्दूकस किया जा सकता है और वह सॉफ्ट भी बना रहता है।
अगर किसी डिश में ज्यादा मक्खन डालना हो और आपको मक्खन तेजी से पिघलाने की जरूरत हो तो आप उसे क्यूब में काट लें और गर्म कड़ाही में डाल दें। आप चाहें तो मक्खन वाले बर्तन को किसी गर्म कड़ाही या कुकर के पास भी रख सकती हैं। इससे भी मक्खन आसानी से पिघल जाएगा। दाल मखनी या केक बनाते हुए यह स्मार्ट टिप आपके काम आएगा।
अगर आपको पाइनेप्पल काटने में मुश्किल होती है तो उसे जल्दी और आसानी से काटने के लिए एक तेज धार वाले चाकू से उसे चार हिस्सों में काट दें। इसके बाद हर फांक में फांक काटें। इससे आप बहुत आसानी से पाइनेप्पल काट सकती हैं। अगर बच्चों को सुबह-सुबह नाश्ते में पाइनेप्पल देना हो तो आप यह तरीका आजमा सकती हैं।
ये आसान किचन टिप्स अपनाने से आप अपने किचन में कम समय में ज्यादा काम करने में सक्षम होंगी और कुकिंग को एंजॉय भी करेंगी। अगर आपको ये टिप्स अच्छे लगे तो इन्हें शेयर करें। किचन को बेहतर बनाने से जुड़ी अन्य अपडेट्स के लिए विजिट करती रहें हरजिंदगी।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।