क्या आपके घर में रखे बेसन और सूजी में बहुत जल्दी कीड़े लग जाते हैं और आपको पूरा मैदा,सूजी या बेसन कूड़े में फेंकना पड़ता है? अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप कुछ उपाय अपनाकर इन चीज़ों को कीड़े लगने से बचा सकती हैं। आइए आपको बताते हैं कुछ आसान उपायों के बारे में जिनसे आप इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं -
यदि आप थोड़े समय में ही बेसन, सूजी और मैदे का इस्तेमाल करने जा रही हैं तब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। लेकिन लंबे समय तक रखने के लिए सबसे पहले इनके पैकेट्स को हटा दें और दूसरे पैकेट या डिब्बे में शिफ्ट कर लें। ध्यान रखें कि आप जिस शेल्फ में इन्हें रख रही हैं वो पूरी तरह से सूखी हुई हो क्योंकि नमी और खुले पैकेट्स कीड़ों को आकर्षित करते हैं। नए पैकेट्स का इस्तेमाल करने से पहले पुराने पैकेट्स का इस्तेमाल कर लें।
कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए तेज पत्ते का इस्तेमाल सबसे अच्छे उपायों में से एक है। तेज पत्ते या नीम के पत्तों को कंटेनर्स में सूजी, मैदा और बेसन के साथ रखें ये कीड़े होने से तो बचाते ही हैं, साथ ही इन्हें नमी से भी बचाते हैं।
कीड़ों को अपने आटे और अनाज पर हमला करने से रोकने का सबसे अच्छा तरीका उन्हें कांच या मेटल के कंटेनर्स में रखना है। इसके अलावा आप किसी अच्छे और मोटे प्लास्टिक कंटेनर में भी इस रख सकती हैं। ऐसा करने से ये कीड़ों से बचे रहते हैं साथ ही इनमें नमी भी इकठ्ठा नहीं होती है।
इसे जरूर पढ़ें : कुकीज़ बना रही हों या केक, फॉलो करें ये ईज़ी बेकिंग टिप्स
यदि आपको सूजी, मैदा और बेसन लंबे समय के लिए इकठ्ठा करके रखना है तो इन्हें आप फ्रिज में स्टोर करके रख दें। इन सभी चीज़ों को रेफ्रिजरेटर में रखने से ये बहुत दिनों तक ताज़ी तो रहेंगी साथ ही इसमें कीड़े भी नहीं लगेंगे।
यदि सूजी और बेसन को हल्का सा भूनकर डिब्बे में बंद करके रखेंगी तब इनके खराब होने या इनमें कीड़े लगने की संभावना काफी कम हो जाएगी। कढ़ाई में भूनकर इन सामग्रियों को कई दिनों तक स्टोर करके रख सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें :बारिश में दालों और अनाज को कीड़े से बचाने के लिए ये टिप्स अपनाएं
सूजी और बेसन को कीड़ों से बचाने के लिए इनमें सूखी पुदीने की पत्तियां रख सकती हैं। पुदीने की खुशबू से इन सामग्रियों में कीड़े नहीं लगते हैं।
इन आसान टिप्स को अपनाकर आप सूजी, बेसन और मैदे को कीड़े लगने से तो बचा ही सकती हैं और लंबे समय के लिए स्टोर भी कर सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: free pik and unsplash
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।