Mon Apr 20, 2026 | Updated 06:33 AM IST
Bengali Panta Bhat

Leftover Rice Recipe: बासी चावल से बनाएं बंगाल की पांता भात डिश, आसान है रेसिपी

बासी चावल से पांता भात बनाने की पढ़ें आसान रेसिपी। यह पारंपरिक बंगाली रेसिपी गर्मियों में शरीर को ठंडक देती है और सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है।
Editorial
Updated:- 2026-04-19, 09:04 IST

Panta Bhat Recipe: रात में खाने में बचे हुए चावल को अक्सर लोग सुबह फ्राई करके खाते हैं या फिर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप इसकी मदद से पांता भात बना सकती हैं। यह रेसिपी बंगाल की मशहूर एक ऐसी रेसिपी है, जिसे बड़े चाव से लोग खाते हैं। यह हल्की और स्वादिष्ट होने के साथ ही गर्मियों में शरीर को ठंडक भी देती है। अगर आप भी बासी चावल को खराब समझती हैं, तो एक बार यह डिश बनाकर जरूर खाएं। इसकी खास बात यह है कि इसे बनाने में न आपको घंटों रसोई में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।

पांता भात बनाने की रेसिपी (Panta Bhat recipe in Hindi)

panta-bhaat-is-the-food-loved-by-bengalis-v0-owkzxr5o63la1

  • पांता भात बनाने के लिए मिट्टी के बर्तन में रखे बासी चावल में एक गिलास ठंडा पानी डालें।
  • अब इसे फर्मेंट होने के लिए रख दें।
  • दूसरी तरफ गैस पर तवा रखें और तेल डालकर कश्मीरी लाल मिर्च को भूनें।
  • इसके बाद थाली में भूनी लाल मिर्च रखें और उसके स्वादानुसार नमक डालकर मैश करें।
  • इसके बाद उसी तवे में तेल डालकर गर्म करें। फिर कटा हुई प्याज और लहसुन डालकर रोस्ट करें।
  • अब रोस्ट किए गए प्याज को थाली में निकालें और मैश करें।
  • इसके बाद उबले हुए आलू को डालकर चोखा बनाएं।
  • फिर इसकी बॉल बनाएं।
  • ढककर रखे हुए बासी चावल को निकालें और उसमें 2-3 चम्मच दही डालकर चलाएं।
  • अब ऊपर से बारीक कटी हुई मिर्च और प्याज डालकर चलाएं।
  • इसके बाद आलू की बॉल, नींबू के स्लाइस और 2-4 बूंद सरसों का तेल डालकर सर्व करें।

इसे भी पढ़ें- Magaj Seeds At Home: बाजार का महंगा मगज अब घर पर करें तैयार, ये ट्रिक बचाएगा आपके पैसे

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

पांता भात बनाने की रेसिपी Recipe Card

पांता भात रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 3
Level: Low
Course: Main Course
Calories: 400
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • आलू-2-3 उबले हुए
  • 3-4-कश्मीरी लाल मिर्च
  • दही-50 ग्राम
  • पानी-1 गिलास
  • नमक-स्वादानुसार
  • लहुसन की कलियां- 8-10
  • प्याज- 1 कटा हुआ
  • तेल-2 चम्मच
  • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ

Step

  1. Step 1:

    पांता भात बनाने के लिए मिट्टी के बर्तन में रखे बासी चावल में एक गिलास ठंडा पानी डालें।

  2. Step 2:

    अब इसे फर्मेंट होने के लिए रख दें।

  3. Step 3:

    दूसरी तरफ गैस पर तवा रखें और तेल डालकर कश्मीरी लाल मिर्च को भूनें।

  4. Step 4:

    इसके बाद थाली में भूनी लाल मिर्च रखें और उसके स्वादानुसार नमक डालकर मैश करें।

  5. Step 5:

    इसके बाद उसी तवे में तेल डालकर गर्म करें। फिर कटा हुई प्याज और लहसुन डालकर रोस्ट करें।

  6. Step 6:

    अब रोस्ट किए गए प्याज को थाली में निकालें और मैश करें।

  7. Step 7:

    इसके बाद उबले हुए आलू को डालकर चोखा बनाएं।

  8. Step 8:

    फिर इसकी बॉल बनाएं।

  9. Step 9:

    ढककर रखे हुए बासी चावल को निकालें और उसमें 2-3 चम्मच दही डालकर चलाएं।

  10. Step 10:

    अब ऊपर से बारीक कटी हुई मिर्च और प्याज डालकर चलाएं।

  11. Step 11:

    अब इसमें आलू की बॉल, नींबू के स्लाइस और 2-4 बूंद सरसों का तेल डालकर सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।