जब आप बीमार पड़ते हैं तब आपको उबला हुआ खाना दिया जाता है। यह खाने में बिल्कुल टेस्टलेस होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि खाने में तड़का नहीं लगाया जाता है। इसी से पता चलता है खाने में तड़का लगाना कितना जरूरी होता है। अक्सर महिलाएं दाल से लेकर सब्जी तक में जीरा का छौंका लगाती हैं। क्या हो जब आप खाना बना रही हों और मसालदानी में जीरा न हो, तब आप क्या करेंगी? आज इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि आप जीरा के अलावा तड़के के लिए किन-किन चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं इन चीजों के बारे में तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
अगर आपके घर में जीरा खत्म हो गया है तो आप इसकी जगह राई का तड़का लगा सकते हैं।
नारियल की चटनी हो या सांभर करी पत्ता डालकर स्वाद दोगुना हो जाता है। इसी वजह से ज्यादातर महिलाएं घर में करी पत्ता का पौधा उगाती हैं। अगर आप चाहती हैं कि आपके खाना खाते ही लोग खुश हो जाएं तो आपको करी पत्ता का तड़का लगाना चाहिए। करी पत्ते की खुशबू बेहद अच्छी होती है। यह खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ सुगंधित भी बनाती है।
इसे भी पढ़ें:Kitchen Hacks: 'अरहर की दाल' में ये 5 तरह के तड़के लगाएं और दाल को स्वादिष्ट बनाएं
इसे भी पढ़ें:Tadka For Kadhi: कढ़ी में लगाएं इन चीजों का तड़का, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब
खड़े मसालों की बात ही कुछ और होती है। यह मसाले सादे खाने में भी जान डाल देते हैं। इसलिए ज्यादातर किचन में आपको कुछ मिले या न मिले खड़े मसालों के डिब्बे जरूर दिखेंगे। ज्यादातर महिलाएं राजमा और सब्जी में तेजपत्ता डालती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।