Cooking Hacks: इन 3 इंग्रीडिएंट्स से बनाएं फूली-फूली रोटी, घंटों रहेगी सॉफ्ट

क्या आपकी रोटी भी फूलती नहीं? क्या आपकी रोटी भी सॉफ्ट नहीं होती? चलिए फिर आज आपको 3 इंग्रीडिएंट्स से सॉफ्ट रोटी बनाने का तरीका बताएं।

 ingredients for soft roti

How to Make Soft Roti: मम्मी के हाथ की गर्मागर्म रोटी खाने का अलग ही सुख है। वह कुछ नहीं डालती हैं, फिर रोटी में स्वाद आता है। साथ ही रोटी फूली-फूली और सॉफ्ट भी होती है। मगर जब हम रोटी बनाते हैं तो वो जलने लगती है, फूलती नहीं और सॉफ्ट भी होती है। रोटी के लिए सही आटा गूंथना बड़ा जरूरी है। यह एक आर्ट है जिसे अगर आप समझ गए और सीख गए तो आपकी रोटियां भी अच्छी बनेंगी।

अगर आपने आटा टाइट गूंथ लिया तो रोटी भी वैसे ही बनती है और बहुत गीला हो गया तो फिर रोटी टूटती रहेगी, लेकिन ढंग से बनेगी नहीं। ऐसे में आप क्या करेंगे? हम बताते हैं! ऐसे में आप कुछ आसान से ट्रिक्स आजमाएं और सिर्फ 3 चीजों से अपना आटा गूंथ लें। इससे न सिर्फ आपका आटा अच्छा बनेगा बल्कि रोटी भी बहुत अच्छी बनेगी।

आपको आटा कैसे गूंथना है और किस तरह से रोटी अच्छी बनेगी, यह ट्रिक आसान है। चलिए इस आर्टिकल में हम आपको बताएं कि आपको फूली रोटी बनाने के लिए किन 3 इंग्रीडिएंट्स की जरूरत होगी।

1. पहले घी मिलाएं

ghee for soft roti

जब आप आटा गूंथ रहे हैं तो उसे छानकर उसमें पहले 1 छोटा चम्मच घी मिला दें। आपने देखा होगा कि मम्मी अक्सर रोटी या पराठे (परफेक्ट 7 लेयर पराठा बनाने के टिप्स) पर जब भी घी लाती हैं, तो वह सॉफ्ट हो जाता है और टेस्ट भी बड़ा अच्छा आता है। इसलिए अपने आटे में सबसे पहले घी मिलाएं और फिर आगे का प्रोसेस शुरू करें। घी को डालकर आटे को अच्छी तरह से मसलें। इससे डल्ले नहीं बनेंगे और रोटी बनाने में आसानी भी होगी।

2. दूध मिलाएं

milk for soft roti

दूध एक ऐसा इंग्रीडिएंट है जिससे रोटी सॉफ्ट और फ्लफी होने में मदद मिलती है। अगर आपको रोटी सॉफ्ट बनानी है तो आटा गूंथते हुए दूध जरूर मिलाएं। आटा गूंथते समय दूध को थोड़ा-सा गुनगुना कर लें और इसके बाद धीरे-धीरे इसे आटे में डालकर, आटे को अच्छी तरह से मसलें। अगर रोटी, पराठा, पूरी आपको सॉफ्ट बनानी हो तो उसके लिए गुनगुना दूध सबसे अच्छी तरह काम करता है।

इसे भी पढ़ें : रोज़ के खाने में बनाई जा सकती है ये 5 तरह की रोटियां

3. आखिर में मिलाएं नमक और गूंथ लें

how to make soft dough for roti

सबसे आखिरी स्टेप है कि आपको आटे में चुटकी भर नमक डालना है और उसे पानी से गूंथ लेना है। नमक आपकी रोटी में एक स्वाद जोड़ता है। इसके बाद अपने आटे को अच्छी तरह से गूंथ लें। ध्यान रखें कि आपका आटा बहुत ज्यादा टाइट और ढीला न हो। इसे उंगली से पंच करके देखें और अगर टाइट लगे तो थोड़ा सा पानी डालकर उसे थोड़ा और गूंथ लें। इसके बाद जरूरी है कि आप अपने आटे को कम से कम 10 मिनट ढककर रख दें (आटा गूंथने के ट्रिक्स)।

आप इन टिप्स को आजमाकर रोटी बनाइए और देखिए आपकी रोटी भी जरूर फ्लफी, सॉफ्ट और स्वादिष्ट मिलेगी। हम आगे भी आपके लिए ऐसे ही 3 इंग्रीडिएंट्स वाली अच्छी ट्रिक्स के साथ रेसिपी लाते रहेंगे।

अगर आपको कोई टिप्स पता हैं, तो हमें कमेंट कर जरूर बताएं। आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit : Freepik & Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP