herzindagi
soft dhokla recipe main

घर पर बनाया हुआ ढोकला हो जाता है टाइट तो ये रही सॉफ्ट ढोकला बनाने की रेसिपी

घर पर बनाया हुआ ढोकला कई बार टाइट हो जाता है तो कभी बिखर जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो सॉफ्ट ढोकला बनाने की ये रेसिपी ट्राय करें। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-10-31, 19:45 IST

दुकान पर जब भी बच्चे ढोकला देखते हैं तो खाने की जिद करने लगते हैं। करें भी क्यों ना? ढोकला होता ही है इतना अधिक टेस्टी और सॉफ्ट जो हर किसी के मुंह में पानी ला देता है। ढोकले की सबसे नापसंद बात यह है कि इसे घर में बनाना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए महिलाएं भी इसे घर पर नहीं बनाती हैं। 

टाइट बनता है घर पर ढोकला 

दरअसल घर पर कई महिलाएं ढोकला बनाने की कोशिश करती हैं। लेकिन घर पर बनाया हुआ ढोकला कई बार टाइट बन जाता है या फिर टूटने लगता है। सॉफ्ट ढोकला बहुत ही मुश्किल से बनता है। अगर आपको भी इन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है तो ये आर्टिकल पढ़ें। इस आर्टिकल में आज हम आपको बताने वाले हैं घर पर सॉफ्ट ढोकला बनाने की आसान रेसिपी। 

ऑब्जेक्टिव्स

रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन

समय : 30 मिनट से 1 घंटा

मील टाइप : वेज

जरूरी चीजें

  • 1 कप बेसन 
  • डेढ़ चम्मच रवा 
  • 3 चम्मच चीनी 
  • 1/2 चम्मच साइट्रिक एसिड 
  • 1 चम्मच नमक 
  • 1 कप पानी 
  • 1 चम्मच फ्रूट सॉल्स 
  • ढोकला बनाने वाला बर्तन
  • प्रेशर कूकर

soft dhokla recipe inside

छौंक लगाने के लिए जरूरी चीजें

  • 8-10 करी पत्ते 
  • 1/2 कप पानी 
  • 1 बड़ा चम्मच चीनी 
  • 1/4 छोटा चम्मच नमक 
  • 2 चम्मच राई 

soft dhokla recipe inside

इस तरह बनायें

  • ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में बेसन, रवा, चीनी साइट्रिक एसिड और नमक डालकर छान लें। (Read more: इस महिला की सही उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकती हैं आप, जानें इनके यंग रहने का सीक्रेट)
  • फिर इसमें 1 कप पानी डालकर घोल तैयार करें। घोल को बैलेंस रखें। घोल ना तो ज्यादा मोटा होना चाहिए और ना ही पतला। 
  • अब ढोकले के बर्तन में हल्का सा तेल लगाकर चिकना कर लें। 
  • प्रेशर कूकर या ढोकले के बर्तन में पानी डालकर आंच पर रख दें। पानी को गर्म होने दें।
  • अब बेसन वाले घोल में आखिर में फ्रूट साल्ट डालकर जल्दी से घोलकर बर्तन में डालकर गर्म पानी वाले बर्तन में डाल दें।
  • जब पानी से भाप निकलने लगे तभी ढोकला वाला बर्तन इसमें रखें।
  • अब इस भाप में ढोकले को 15 मिनट तक पकाएं। (Read more: ये संकेत दिखें तो चीनी लेना कर दें कम और अपनाएं ये 4 चीजें)
  • जब कूकर का प्रेशर खत्म हो जाए तो ढक्कन खोलें।
  • ढोकले को चाकू से काटकर दूसरे बर्तन में रखें।
  • अब छौंका लगाने की तैयार करें।
  • एक पैन में को मीडियम आंच पर रखें और उसमें तेल गरम करें। 
  • जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें राई, करी पत्ते, हरी मिर्च, चीनी और नमक डालकर छौंक लगाएं और फिर एक मिनट बाद पानी डालकर उसे उबाल लें। 
  • फिर इस उबले पानी को ढोकले पर डाल दें।

अब लोगों को यह टेस्टी व सॉफ्ट ढोकला सॉस के साथ सर्व करें। बच्चे मजे लेकर खाएंगे। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।