सैंडविच एक ऐसा ब्रेकफास्ट आइटम है, जिसे हर कोई बनाना जानता है। अमूमन घरों में सैंडविच का नाश्ता हर दूसरे या तीसरे दिन होता है। बच्चे हों या बूढ़े सभी को सैंडविच खाना पसंद होता है। कोई आलू का सैंडविच खाना पसंद करता है तो किसी को पनीर का सैंडविच अच्छा लगता है। मगर कई बार आलू और पनीर से मन ऊब जाता है। ऐसे में आप सैंडविच के साथ एक्सपेरिमेंट भी कर सकती हैं।
आप घर पर चटपटा समोसा सैंडविच बना सकती हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है। आज हम आपको घर पर ही समोसा सैंडविच बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं।
विधि
- समोसा सैंडविच बनाने के लिए आप आलू का समोसा घर का बना हुआ भी ले सकती हैं और बाजार से भी खरीद सकती हैं। सैंडविच बनाने से पहले समोसे को थोड़ा टोस्ट कर लें।
- अब ब्रेड की स्लाइस लें और उसमें मक्खन, हरी चटनी, टोमैटो कैचअप की एक-एक परत लगाएं। सबसे पहले मक्खन को पिघला कर उसकी परत लगाएं, फिर हरी चटनी की और उसके बाद टोमैटो कैचअप की।
- इसके बाद समोसे को प्रेस करके तोड़ लें। इसे ब्रेड पर रखें और यह सुनिश्चित कर लें समोसा अच्छे से पूरी ब्रेड में फैल गया हो।
- अब इसके ऊपर प्याज की स्लाइस लगाएं, कटी हुई शिमला मिर्च और चाट मसाला डालें। इतना करने के बाद दूसरी ब्रेड से इसे कवर कर लें।
- अब इसे सैंडविच मेकर में रखें और अच्छे से टोस्ट होने दें। सैंडविच को अच्छी तरह से टोस्ट होने में 10 मिनट लग जाएंगे।
- इसके बाद आप इसे टोमैटो कैचअप के साथ गरम-गरम परोसें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों