
Ker-Sangri Sabzi: लंच हो डिनर क्या बनाया जाए, इसे लेकर अक्सर दिमाग में कंफ्यूजन बनी रहती हैं। रोज-रोज दाल-चावल सब्जी रोटी खा-खाकर मन भर जाता है, तो मन कुछ ऐसा खाने का करता है, जो स्वाद और पेट भरने दोनों का काम करें। अब ऐसे में जब भी लोग बाजार जाते हैं, तो उस अलग-अलग तरह की सब्जियां खरीदकर लाते हैं। अगर आप भी कुछ अलग खाना चाहती हैं तो आप राजस्थान की मशहूर सब्जी केर-सांगरी बना सकती हैं। यह न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि राजस्थान की परंपरा और सेहत का खजाना भी है। अक्सर लोग इसे बनाने से डरते हैं क्योंकि यह बहुत तीखी या कड़वी न हो जाए, लेकिन सही तरीके से बनाई गई केर-सांगरी इतनी स्वादिष्ट और चटपटी होती है कि बच्चे भी इसे खूब पसंद करते हैं।
आज हम आपको इसे बनाने की ऐसी आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे चखकर आपके घर के छोटे-बड़े सब खुश हो जाएंगे और पूरी थाली पलक झपकते ही चट कर लेंगे।

इसे भी पढ़ें- Phool Gobhi Fara: सर्दी में बनाएं गोभी के फरे वाली सब्जी, पढ़ें आसान रेसिपी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
केर-सांगरी की सब्जी कैसे बनाएं?
केर और सांगरी की सब्जी बनाने के लिए इसे 4-5 बार अच्छी तरह साफ करें।
इसके बाद इन दोनों चीजों को अलग अलग करके 8-10 घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगोकर रख दें।
अगले दिन केर सांगरी को पानी से अलग कर 1-2 बार और धो लें।
अब भीगे हुए केर-सांगरी को कुकर में डालकर 2 कप पानी डालकर उबालें।
कुकर में एक सीटी आने के बाद,गैस की फ्लेम को लो करके 2-3 मिनिट और उबलने दीजिये।
अब गैस बंद कर कुकर का प्रेशर खत्म होने पर कुकर खोलकर कैर सांगरी को छलनी में डाल कर निकालें।
इसके बाद साफ पानी से सब्जी को और 1-2 बार धो लें।
अब गैस पर कड़ाही रखकर तेल डालें।
तेल गर्म होने के बाद इसमें जीरा, हींग डालकर भूनें।
अब इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, साबुत लाल मिर्च डालकर भूनें।
मसाला पकने के बाद कैर सांगरी डालें।
इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला, नमक और किशमिश डालकर 3-4 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।
अब कैर सांगरी की सब्जी बन कर तैयार है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।