Bajra Roti Tips: कभी नहीं टूटेगी बाजरे की रोटी, सर्दियों के लिए अभी नोट कर लें आसान सी ट्रिक

Bajre Ki Roti Kaise Banaye: यदि आपको भी सर्दी के दिनों में बाजरे की रोटी खाना पसंद है, लेकिन वो बनाते समय टूट जाती है तो आज हम आपको एक ट्रिक बताने जा रहा हैं। जिससे आपकी रोटी कभी नहीं टूटेगी।
tips to make perfect bajra roti

Bajre Ki Roti Recipe In Hindi: भारतीय घरों में सर्दी के दिनों में बाजरे की रोटी खूब पसंद की जाती है। इस रोटी को सर्दियों के मौसम में गर्मागर्म खाने का अलग ही मजा होता है। बाजरे की तासीर गर्म होने के चलते सर्दियों में इसका सेवन करना सेहत के लिए भी खूब लाभदायक होता है। बाजरे में फाइबर की मात्रा अच्छी होने की वजह से ये वेट लॉस में भी मदद करता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेविल कंट्रोल रहता है। ऐसे में ये डायबिटीज पेशेंट के लिए भी फायदेमंद होता है।

इन ट्रिक्स से नहीं टूटेगी बाजरे की रोटी

bajra roti recipe

बाजरे की रोटी बनाते समय एक सबसे बड़ी समस्या होती है रोटी के टूटने की। इसकी वजह से कई लोग इसे नहीं बनाते हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ ट्रिक्स बताने जा रहे हैं। जिनको ट्राई करके आप अपने बाजरे की रोटी को एकदम परफेक्ट और फूली-फूली बना सकती हैं। तो आइए जान लेते है वो कौन सी ट्रिक्स हैं।

  • बाजरे की रोटी बनाते समय सबसे जरूरी बात यह है कि इसका आटा ज्यादा गूंथ कर नहीं रखना है, अन्यथा आपकी रोटी टूटने लगेंगी। इसकी बजाय आप थोडा-थोडा आटा लगाएं।
  • जो लोग बाजरे की रोटी नहीं बना पाते हैं वो बाजरे के आटे में थोड़ा सा एक मुट्ठी गेहूं का आटा मिला लें। इससे भी आपकी रोटी नहीं टूटेगी और बिल्कुल परफेक्ट बनेगी।
  • बाजरे का आटा हमेशा गर्म पानी से लगाएं। इससे आपकी चपाती अच्छी बनेंगी।
  • जो लोग बाजरे की रोटी बेल कर बनाते हैं, वो बेलते समय इसको बार बार उठाएं नहीं, बल्कि चकले को घोल-घोल घुमाएं। इससे रोटी बेलते समय टूटेगी नहीं।
  • यदि आप चकले पर बाजरे की रोटी को बेल नहीं पा रहे हैं, तो आप पॉलीथिन की मदद ले सकते हैं। आप पॉलीथिन चकले पर रखकर उसके ऊपर आटे की लोई रखें। हाथों या बेलन से इसे फैलाते जाएं।
  • इसके अलावा आप चकले या स्लेब पर थोड़ा सा बाजरे का सूखा आटा छिडकें और हाथों की सहायता से इसको घुमाते जाएं।

इस ट्रिक से बनेंगी करारी बाजरे की रोटी

bajra aata

आप जिस भी तरीके से बाजरे की रोटी बना रहीं हैं, लेकिन आपने इसको तवे पर डालने के बाद ऊपर से हल्का सा पानी का हाथ लगाकर मीडियम आंच पर सका तो आपकी रोटी एकदम करारी और फूली हुई बनेगी

ये भी पढ़ें : Bajra Salad Recipe: सर्दियों के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी बाजरा सलाद, संजीव कपूर से जानें रेसिपी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/jagran

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP