अभी तक आपने ब्रेकफास्ट के लिए कई चीजें ट्राई की होंगी, लेकिन क्या आपने कभी अंडे का मिक्स्ड ऑमलेट ट्राई किया है। जी हां मिक्स्ड ऑमलेट! आपने सही सुना। इससे पहले आपने अंडे का सिंपल ऑमलेट ही खाया होगा लेकिन, अब समय है कुछ अलग बनाने का। इसीलिए आज हम आपके लिए रेसिपी ऑफ द डे में लेकर आए है स्पेशल मिक्स्ड ऑमलेट। इसे आप घर पर बहुत ही आसानी से बना सकती है और इसे बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता है। इसे आप ब्रेकफास्ट या शाम के नाश्ते में भी सर्व कर सकती है। अंडे से मिलने वाला प्रोटीन शरीर के लिए काफी फायदेमंद भी माना जाता है। इस ऑमलेट का टेस्ट अन्य ऑमलेट से बिल्कुल अलग और स्वादिष्ट होता है। घर पर आए मेहमानों को भी नाश्ते में इसे बनाकर आप सर्व कर सकती है। तो चलिए जानते हैं मिक्स्ड ऑमलेट रेसिपी के बारे में-
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
अपने बच्चों को इस बार नाश्ते में खिलाए स्वादिष्ट मिक्स्ड ऑमलेट।
सबसे पहले आप एक बर्तन में अंडे को तोड़ कर डालिए।
अब इसमें काली मिर्च पाउडर और नमक को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई सब्जियां और हरी मिर्च को डालिए।
डालने के बाद इसे अच्छे से फेंट (मिक्स) लीजिए और 2 मिनट के लिए अलग रख दीजिए।
अब एक पैन में तेल गरम कीजिए। जब तेल गरम हो जाए तो पैन में मिक्स किए हुए अंडे (घोल) को डालिए।
जैसे ही आप मिक्स्ड किए हुए अंडे को पैन में डाले उसके तुरंत बाद धनिया केे पत्तेे भी डाल दीजिएगा।
अब इसे लगभग 4 से 5 मिनट तक दोनों साइड अच्छे से पका लीजिए।
आपका टेस्टी ऑमलेट तैयार है। इसे किसी प्लेट में निकालकर इसकेे ऊपर चाट मसाला डालकर चटनी के साथ सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।