अलसी भले ही दिखने में छोटी होती है लेकिन इसके बीज के फायदे अनेक हैं। अलसी में औषधीय गुण होते है और ये बीमारियों के लिए रामबाण है। अलसी को इंग्लिश में फ्लैक्ससीड कहा जाता है, इसे तीसी के नाम से भी जाना जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अलसी गुणों का खजाना है, लेकिन कई लोग आज भी इससे अनजान हैं। अलसी हमें कई बीमारियों से बचाकर स्वस्थ रखने में मदद करती है।
इसे जरूर पढ़ें: घर पर बनाएं तरबूज के छिलके का मुरब्बा, जानें इसकी रेसिपी
अलसी में मछली में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होता है। साथ ही, इसमें फाइबर, लिगनेंस एंटीऑक्सीडेंट्स और अल्फा लिनोलिक एसिड भी मौजूद होता है। जो हमारे शरीर में होने वाली तरह-तरह की बीमारियां जैसे- दिल की बीमारी, डायबिटीज, पेट की परेशानी और अन्य कई समस्याओं को कम करता हैं। अलसी के इतने सारे फायदे जानने के बाद आप अपने खाने में जरूर शामिल करें। तो आज हम आपको बताने वाले है अलसी की चटनी बारे में। इसे आप बड़ी ही आसानी से बना सकती है। तो आइए जाने इसे बनाने का तरीका।
इसे जरूर पढ़ें: हल्दी से बनते है 5 तरह के बेस्ट रेसिपीज, जानें इनके फायदे
तैयार है आपकी अलसी की सूखी चटनी। इस चटनी को आप रोटी, परांठे और चावल के साथ खा सकती है। अलसी की चटनी को आप आटे में डालकर या भरकर नमकीन परांठे बना सकती हैं। अलसी की चटनी को आप एक महीने तक रख सकती हैं ये खराब नहीं होगी। इसे आप एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रखें। कच्चे पपीते की चटनी बनाने के लिए पढ़ें।
Photo courtesy- (Healthy Veg Recipes, Kali Mirch - by Smita, Swati's Kitchen, Amatrecipe.co, Shilpi Kitchen)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।