Sun Feb 15, 2026 | Updated 07:24 PM IST
herzindagi
Chulha Roti on Gas

Cooking Hacks: अब गैस पर भी बनेंगी चूल्हे जैसी स्वादिष्ट रोटियां, बस बनाते समय फॉलो करें ये आसान तरीके

Cooking Hacks: यदि आपको भी चूल्हे की रोटी खाना पसंद है और आपकी उसको खा नही पाती हैं तो आज हम आपको कुछ ट्रिक्स बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप गैस पर भी चूल्हे जैसी चपाती का स्वाद ले पाएंगी।
Editorial
Updated:- 2025-03-16, 09:00 IST

रोटी हर किसी के घर में रोजाना जरूर बनती हैं। यह कई प्रकार के आटे से तैयार होती है। जैसे- गेहूं, बाजरा, मक्का, ज्वार, मैदा की तंदूरी रोटी आदि। बिना रोटी के सब्जी का स्वाद अधूरा रहता है। जबतक प्लेट में सब्जी के साथ गर्मागर्म फूली हुई रोटियां नहीं परोसी जाएं तो सारा टेस्ट बिगड़ जाता है। ऐसे रोटी हर प्लेट में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। रोटी बनाना भी एक कला है। इसके आटा गूंथने से लेकर गोल आकार में बेलने और फिर सेकने तक का काम काफी मुश्किल होता है। अन्यथा आपकी चपाती खाने लायक नहीं रह जाती है।

आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि चूल्हे की रोटी मिल जाए तो बस मजा आ जाए ! कभी सोचा है आखिर ऐसा क्यों बोला जाता है। दरअसल, चूल्हे पर बनी रोटियां काफी हल्की और खाने में बेहद स्वादिष्ट होती हैं। आज के मॉडर्न युग में चूल्हों की जगह गैस स्टोव ने ले ली है, लेकिन गैस पर बनी इन रोटियों में चूल्हे जैसा स्वाद नहीं आता है। आज भी गांव में बहुत सी जगहों पर चूल्हे पर ही खाना बनता है। इसमें से आने वाली सौंधी-सौंधी खुशबू दिल और दिमाग पर कब्जा कर लेती है। यदि आप भी गांव वाली मिट्टी के चूल्हे और उपलों पर सिकी हुई रोटियों को खाने के लिए ललचाते हैं तो आज हम आपको इस लेख में कुछ तरीके बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप गैस पर भी चूल्हे जैसी रोटियों का मजा ले सकती हैं। आइए जानें करने का तरीका।

गैस पर ऐसे बनाएं चूल्हे जैसी रोटी

genhu roti

पहला तरीका

belan

इसके लिए आपको सबसे पहले आटे की लोई लेनी है। फिर आपको चकले और बेलन पर देसी घी लगाना है। इसके बाद आप रोटी को गोल आकार में बेलना शुरू करें। यदि आटा चिपक रहा हो तो आप दोबारा भी घी लगा सकती हैं। अच्छी तरह गोल बेलकर इसको सेकें। नीचे उतारकर घी लगाएं और सर्व करें। एकदम चूल्हे जैसा स्वाद आएगा।

ये भी पढ़ें: Tips To Make Soft Roti: रोटी बनेगी एकदम सॉफ्ट आटे में 1 चम्मच डालें यह चीज, चपाती को पैक करने के ये हैक्स भी आएंगे काम

दूसरा तरीका

how to make culha roti on gas

इसके लिए आपको थोड़ा पतला आटा माडना है और इसके बाद आपको हाथों पर पानी लगाते हुए इसको गोल रोटी के आकार में फैलाते जाना है। अब आप इसको तवे पर डालकर सेंक लें। गैस पर फुलाकर घी लगाएं। आपकी रोटी तैयार है।

तीसरा तरीका

mitti tawa

आजकल बाजारों में मिट्टी के तवे काफी बिक रहे हैं। ऐसे में आप यदि इन मिट्टी के तवे पर रोटी बनाएंगे तो इसमें से एकदम चूल्हे जैसा सौंधा स्वाद आएगा और सिकाई भी अच्छी होगी। ऐसे में आप इसे भी ट्राई कर सकती हैं।

आप इनमें से किसी भी तरीके को फॉलो करके गैस पर भी एकदम चूल्हे जैसी रोटी बना सकती हैं। एक बार इनमें से किसी ट्रिक को ट्राई करके जरूर देखिएगा। 

ये भी पढ़ें: बेलते वक्त बार बार टूट जाती है मक्के की रोटी, तो इन हैक्स से बनाएं परफेक्ट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।