
सर्दियों के मौसम में मक्के की रोटी और सरसों का साग का ज़िक्र आते ही मुंह में पानी आ जाता है। यह कॉम्बिनेशन ही ऐसा है जिसे खाने की तलब आए दिन होती ही रहती है। हालांकि, पहले यह कॉन्बिनेशन पंजाब में ज्यादा खाया जाता था, लेकिन वक्त के साथ-साथ इसकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि अब पूरे भारत में इसके स्वाद की धूम है। लोग बड़े ही चाव से इसे खाते हैं, लेकिन जब मक्के की रोटी बनाने की बात आती है तो थोड़ा सोचना पड़ जाता है।
ऐसा इसलिए क्योंकि मक्के की रोटी बनाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। हर कोई अच्छी तरह से मक्के की रोटी नहीं बना सकता। कई लोगों की रोटी बेलते वक्त टूट जाती है और यह एक आम समस्या है, क्योंकि मक्के के आटे में ग्लूटेन नहीं होता, जो गेहूं के आटे में मौजूद होता है। लेकिन कुछ आसान हैक्स की मदद से आप परफेक्ट और स्वादिष्ट मक्के की रोटी बना सकते हैं।

मक्के का आटा अगर फ्रेश और बारीक पिसा हुआ हो, तो रोटी बनाना आसान होता है। बाजार से खरीदते समय ध्यान दें कि आटा एकदम हल्का और महीन हो। पुराने या मोटे पिसे आटे से रोटी बेलना मुश्किल हो सकता है। अगर मुमकिन हो, तो घर पर मक्के का आटा पीसकर इस्तेमाल करें।
इसे जरूर पढ़ें- फ्रिज में रखे हुए आटे से भी बनेगी फूली-फूली और सॉफ्ट रोटी, जानें हैक्स
मक्के की रोटी बनाने में आटा गूंथना सबसे अहम होता है। अगर वो ही सही तरह से नहीं गूंथेगा, तो रोटी बिल्कुल भी ठीक नहीं बनेंगी। इसलिए आप आटा गूंथने के लिए हमेशा हल्का गुनगुना पानी या दूध का इस्तेमाल करें। इससे आटा मुलायम होता है और बेलने में आसानी होती है।
वहीं, आटे में एक साथ पानी डालने की बजाय थोड़ा-थोड़ा करके मिलाएं, ताकि आटा एकसार और चिकना हो। आटा गूंथने के बाद इसे 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें। इससे आटा सेट हो जाता है और रोटियां टूटती नहीं हैं।

अगर आप पहली बार मक्के की रोटी बना रहे हैं, तो मक्के के आटे में थोड़ा गेहूं का आटा मिलाएं। यह आटे को बांधने में मदद करता है और बेलने में आसानी होती है। हालांकि, यह पूरी तरह मक्के की रोटी का स्वाद थोड़ा बदल सकता है, लेकिन इसे बनाना आसान हो जाता है।
अगर बेलने वक्त मक्के की रोटी टूट रही है, तो प्लास्टिक शीट का इस्तेमाल करें। इससे न सिर्फ आपको फायदा होगा, बल्कि टाइम भी बचेगा। जी हां, मक्के की रोटी को बेलने के लिए बेलन का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है, लेकिन क्यों आइए जानते हैं।

मक्के की रोटी को सही तापमान पर पकाना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं होगा तो रोटी ऊपर से पक तो जाएगी, लेकिन अंदर से कच्ची रह जाएगी और यह बहुत ही आसानी से टूट जाएगी।
कई बार आटा रूखा होता है, जिसकी वजह से यह टूट भी सकती है। इससे बचने के लिए आप घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप आटा गूंथते समय उसमें थोड़ा सा तेल या घी मिलाएं। फिर इससे आटा चिकना और मुलायम हो जाता है। इसके बाद घी डालने से रोटी का स्वाद भी बेहतर होता है।
इसे जरूर पढ़ें- आप भी घर पर आसानी से बना सकती हैं कॉर्न फ्लोर, जानिए कैसे
वहीं, मक्के की रोटी को बहुत पतला न बेलें। मोटी रोटी आसानी से बनती है और पकने में भी बेहतर रहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि पतली रोटी फटने का खतरा ज्यादा होता है। साथ ही, मोटाई एकसार रखें, ताकि रोटी अच्छी तरह से सिकें।
इन टिप्स की मदद से मक्के की रोटी अच्छी तरह से बनाएं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।