herzindagi
how to make choco lava cake

सिर्फ 5 मिनट में तैयार करें चोको लावा केक, शेफ पंकज से जानें आसान रेसिपी

अगर आपका बच्चा बाहर का खाने की जिद्द करता है, तो उसे&nbsp; सिर्फ 5 मिनट में चोको लावा केक बनाकर खिलाएं। यकीनन इसका स्वाद ऐसा होगा कि आप खुद भी खाना पसंद होते हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-09-09, 12:08 IST

इसमें दो राय नहीं है कि केक बनाना एक आर्ट है। इसे हर कोई बिल्कुल परफेक्ट नहीं बना सकता है। केक को सिर्फ मास्टर शेफ ही तैयार कर सकते हैं। अगर आप समझते हैं कि सिर्फ केक की रेसिपी मालूम होने से केक को परफेक्ट बेक किया जा सकता है, तो यह बिल्कुल सच नहीं है।

केक को परफेक्ट बेक करने के लिए उसकी रेसिपी जानने के अलावा ऐसी कई छोटी-छोटी बातें जिन पर आपको ध्यान देना होता है। इस सभी बातों को ध्यान में रखकर बिल्कुल परफेक्ट केक तैयार किया जा सकता है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by MasterChef Pankaj Bhadouria (@masterchefpankajbhadouria)

मगर इन सभी चीजों में तैयार टाइम लगता है, अगर आपको भी ऐसा लगता है तो हम आपको ऐसी रेसिपी बताएंगे, जिससे सारे झंझट खत्म हो जाएंगे और आप सिर्फ 5 मिनट में कोको लावा केक तैयार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आइए विस्तार से जानते हैं। 

कोको लावा केके की विधि 

choco lava cake

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रख लें। फिर एक बाउल या कटोरे में तेल और चीनी डालकर एक साथ मिलाएं। इन्हें तक तक मिलाएं जब तक यह मिश्रण चिकना न हो जाए। 

इसे जरूर पढ़ें-  फूला हुआ रुई जैसा स्पंजी केक बनाने के लिए फॉलो करें ये सीक्रेट ट्रिक्स 

  • फिर इसमें दूध डालें और मिश्रण को लगातार चलाते रहें। अब गीली सामग्रियों के ऊपर सूखी सामग्रियों को डालें। एक चम्मच की मदद से अच्छी तरह से मिलाएं। 
  • मिश्रण मिलाने के बाद 4 मफिन सांचों को चिकना कर लें। चिकना करने के बाद इसमें मिश्रण को डालकर बराबर करें। बराबर करने के बाद सूखा कोको पाउडर छिड़कें। 

इसे जरूर पढ़ें-  इन बेकिंग टिप्स को अपनाकर घर पर भी बनेगा परफेक्ट केक

  • अब 2 मिनट तक 180 सेल्सियस डिग्री पर ओवन को सेट करके पकाएं। पकाने के बाद एक प्लेट में निकाल लें। निकालने के बाद ऊपर से कोको पाउडर डालकर सर्व करें।   

Image Credit- (@Freepik) 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

चोको लावा केक Recipe Card

इन टिप्स की मदद से तैयार करें चोको लावा केक।

Vegetarian Recipe
Total Time: 5 min
Prep Time: 2 min
Cook Time: 3 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • तेल- आधा कप
  • चीनी- आधा कप
  • दूध- 1 कप
  • आटा - आधा कप
  • कोको पाउडर- 1 चम्मच
  • बेकिंग पाउडर- आधा चम्मच

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रख लें।

  2. Step 2:

    फिर एक बाउल या कटोरे में तेल और चीनी डालकर एक साथ मिलाएं।

  3. Step 3:

    फिर इसमें दूध डालें और मिश्रण को लगातार चलाते रहें।

  4. Step 4:

    अब गीली सामग्रियों के ऊपर सूखी सामग्रियों को डालें।

  5. Step 5:

    मिश्रण मिलाने के बाद 4 मफिन सांचों को चिकना कर लें।

  6. Step 6:

    चिकना करने के बाद इसमें मिश्रण को डालकर बराबर करें।

  7. Step 7:

    अब 2 मिनट तक 180 सेल्सियस डिग्री पर ओवन को सेट करके पकाएं।

  8. Step 8:

    निकालने के बाद ऊपर से कोको पाउडर डालकर सर्व करें।  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।