herzindagi
chane ke daal ki burfi main

इस फेस्टिव सीज़न खाइए चने की दाल से बनी बर्फी

फेस्टिव सीज़न आने वाला है। मिठाईयां घर में आने लग जाएंगी। इन मिठाईयों से छुटकारा पाने के लिए घर में चने के दाल से बनी मिठाई खाएं। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-11-01, 13:28 IST

फेस्टिव सीज़न आने वाला है। नवरात्रि शुरू हो चुकी है। इसके बाद करवा चौथ, दीपावली और छठ पूजा पड़ेगा। इन सब त्योहारों का मतलब है कि घर में बहुत सारी मिठाईयां आना है। इन मिठाईयों के कारण ही त्यौहारों के दौरान मोटापा बढ़ जाता है। अगर इस फेस्टिव सीज़न आप मोटी नहीं होना चाहती हैं तो घर पर ही चने की दाल से बनी हुई मिठाई बनाकर खाएं। इसकी रेसिपी बहुत ही आसान है और इसे बनाने में भी कम समय लगता है। 

ऑब्जेक्टिव्स 

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन, डिजर्ट
  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : 15 से 30 मिनट
  • मील टाइप : वेज

जरूरी चीजें

chane ke daal ki burfi inside

  • 150 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क 
  • 3 कप दूध
  • बारीक कटे हुए 10 बादाम 
  • बारीक कटे हुए 2 बड़े चम्मच पिस्ता
  • 150 ग्राम भीगी हुई चना दाल
  • 1/2 कप नारियल बूरा/पाउडर
  • 1/2 कप घी
  • 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • पानी जरूरत के अनुसार 

चने की दाल की बर्फी बनाने की विधि

chane ke daal ki burfi inside

  • चने की दाल की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर एक पैन रखें और उसमें पानी और दाल को तब तक उबालें जब तक कि वह सॉफ्ट ना हो जाए।
  • जब दाल सॉफ्ट हो जाए तो गैस बंद करें और दाल को एक बर्तन में छान कर निकालें। 
  • अब इस दाल को मिक्सर में महीन पीस कर अलग रख लें।
  • फिर एक कड़ाही को मीडियम आंच पर चढ़ाएं और उसमें एक चम्मच घी डालकर गरम करें। 
  • घी के गरम होते ही पिसी हुई चना दाल, कंडेंस्ड मिल्क और दूध डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से पकाएं।
  • अब इसमें नारियल बूरा, बादाम और पिस्ता मिलाकर आंच बंद कर दें। 
  • अब एक घी से थाली को चिकना करें और उसमें सारे मिश्रण को फैला लेँ। फिर इसे 20 से 25 मिनट तक ठंडा होने दें। 
  • तय समय बाद मनचाहे आकार में काट कर सर्व करें।

 

चने के दाल से बनी बर्फी तैयार है। भगवान जी को भोग लगाकर परिवार के लोगों में बांटें और खुद भी खाएं। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।