भारत में होली का त्योहार खुशियों और रंग-बिरंगे रंगों के साथ बनाया जाता है। क्योंकि होली एक ऐसा त्यौहार है जिसमें लोग रंगों के साथ तरह-तरह की मिठाइयां, स्नैक्स और कई स्वादिष्ट पकवान भी बनाते हैं। कई महिलाएं इस दिन कुछ डिफरेंट डिशेस और स्नैक्स बनाने की भी सोचती हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोच रही हैं, तो आप इस बार भांग से बने पनीर के स्वादिष्ट पकौड़े बना सकती हैं। हालांकि, होली का त्योहार भांग के नशे के बिना अधूरा है। क्योंकि भांग को भगवान शंकर का प्रसाद माना जाता है।
भारत में होली के दिन लोग भांग को किसी भी रूप में लेना शुभ मानते हैं। इसलिए होली के दिन भांग की ठंडाई पीना तो आम है लेकिन इस बार आप भांग से बने पनीर पकौड़े अपने मेहमानों को सर्व करें यकीनन उन्हें यह पकौड़े बहुत पसंद आने वाले हैं। अगर आपको भांग के पकौड़े बनाने नहीं आते हैं, तो आप परेशान न हों। क्योंकि आज हम आपके लिए रेसिपी ऑफ द डे में भांग के स्वादिष्ट पनीर पकौड़े बनाने की आसान विधि लेकर आए हैं, जिसे आप चंद मिनटों में तैयार कर सकती हैं।
बनाने का तरीका
- भांग के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को इच्छानुसार टुकड़ों में काट लें और इसमें थोड़ा-सा नमक लगाकर कुछ देर के लिए रख दें। (घर में ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट जैसी शाही पनीर)
- अब एक बाउल में बेसन, दही, लाल मिर्च पाउडर, अदरक- लहसुन का पेस्ट, भांग का पेस्ट, नमक और पानी को डालकर एक गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें।
- अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें। फिर पनीर के कटे हुए टुकड़ों को मिश्रण में डाल दें और गर्म तेल में डीप फ्राई कर लें।
- जब पनीर के पकौड़े अच्छी तरह से फ्राई हो जाएं, तो उसे एक प्लेट में निकाल लें।
- अब इसे गर्मागर्म टमैटो कैचप या चाय के साथ सर्व करें।
- हालांकि, भांग का ज्यादा नशा सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए आप भांग के पकौड़े अपने बच्चों से दूर रखें।
- इसके अलावा, आप भांग की पत्तियों का इस्तेमाल कम भी कर सकते हैं।
Image Credit-(@Freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों