घर पर बनाएं पनीर चांदनी कबाब और लें रेस्‍टोरेंट का मजा

घर पर बनाएं पनीर चांदनी कबाब और भूल जाएं रेस्‍टोरेंट को। आइए जानें इसे बनाने का आसान तरीका।

paneer chandani kabab easy recipe at home tips

अगर आप वेजिटेरियन हैं तो आपको मालूम होगा कि अधिकतर वेज खाने वालों को पनीर पसंद होता है। वैसे पनीर से कई तरह के डिश बनाए जाते हैं लेकिन, क्या आपने कभी पनीर से ही बने 'पनीर चांदनी कबाब' का स्वाद चखा है। यह कबाब आमतौर पर लखनऊ, हैदराबाद और दिल्ली जैसे शहरों में बनाया और खाया जाता है। आपको यह भी मालूम होगा कि पनीर में काफी मात्रा में प्रोटीन होता है जो शरीर के लिए लाभदायक होता है। आज हम आपको बताने वाले है 'पनीर चांदनी कबाब' बनाने का आसान तरीका। तो बिना देर किए हुए चलिए जानते हैं इसके रेसिपी के बारे में।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

पनीर चांदनी Recipe Card

कबाब खाने में बेहद ही टेस्टी लगता है पनीर चांदनी कबाब
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :20 min
  • Preparation Time : 15 min
  • Cooking Time : 10 min
  • Servings : 4
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Snacks
  • Calories: 350
  • Cuisine: Indian
  • Author: Sahitya Maurya

सामग्री

  • पनीर-250 ग्राम
  • बेसन- 3 चम्मच
  • मक्खन- 20 ग्राम
  • इलाइची-4 पीस
  • क्रीम- 50 मिली
  • नमक-स्वादानुसार
  • मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • घी- 2 चम्मच
  • तेल- 4 चम्मच
  • धनिया पत्ता-2 चम्मच

विधि

  • Step 1 :

    सबसे पहले पनीर को अच्छे से कद्दूकस कर लें।

  • Step 2 :

    इसके बाद एक थाली में कद्दूकस किए हुए पनीर को डालिए और उसमें बेसन, मक्खन, इलाइची, क्रीम, नमक, मिर्च पाउडर और घी को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

  • Step 3 :

    मिक्स करने के बाद इसे कबाब के आकार का शेप देकर बना लीजिए।

  • Step 4 :

    अब एक फ्राइंग पैन में तेल को गरम करें, जब तेल गरम हो जाए तो इसमें कबाब को डालिए और दोनों साइड गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।

  • Step 5 :

    जब दोनों साइड गोल्डन ब्राउन हो जाए तो इसे एक अन्य थाली में निकाल लीजिए और ऊपर से धनिया पत्ता डाल दीजिए।

  • Step 6 :

    स्वादिष्ट पनीर चांदनी कबाब सर्व करने के लिए तैयार है। इसे आप अपने पसंदीदा चटनी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।