जब भी हल्की-फुल्की भूख लगती है, तो हम चाय के साथ कुछ ना कुछ खाते हैं जैसे- नमकीन, कुकीज आदि। नमकीन तो एक बार को हम मान सकते हैं कि किसी-किसी को पसंद होती है, लेकिन कुकीज खाना सब पसंद करते हैं। खासकर घर के बच्चे तो और भी अधिक पसंद करते हैं।
मगर कुकीज का नाम सुनकर ऐसा लगता है कि इसे बनाने में कितना वक्त, मेहनत और बहुत सारी सामग्री की जरूरत होती होगी, मगर ऐसा नहीं है। घर पर आप कुछ टेस्टी कुकीज को बहुत आसानी से बना सकते हैं। हालांकि, घर के कुकीज में यह शिकायत होती है कि इसका स्वाद टेस्ट बाजार की कुकीज की तरह नहीं होता।
कुकीज को बनाने के लिए आपको अन्य सामग्री की जरूरत नहीं होगी। हम आटे से कुकीज तैयार कर सकते हैं, लेकिन कैसे? आइए इस लेख में जानते हैं आसान चॉकलेट आटा कुकीज बनाने का आसान तरीका क्या है।
इसे जरूर पढ़ें- बच्चों के लिए घर पर आसानी से बनाएं ये स्वादिष्ट कुकीज
इसे जरूर पढ़ें- कुकीज को बनाना चाहती हैं सॉफ्ट तो इन टिप्स को करें फॉलो
Image Credit- (@Shutterstock)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
इन ट्रिक्स से तैयार करें चॉकलेट आटा कुकीज।
सबसे पहले आप एक बर्तन में गेहूं और चावल का आटा अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
फिर घी डालकर डो तैयार कर लें। कुछ देर रखने के बाद आटे की लोइयां बना लें और बेकिंग ट्रे में रखकर ऊपर से बटर डालें।
इसके बाद कुकर में मिट्टी डालकर हल्की आंच पर हिट करें।
कुकीज को बेक होने के लिए 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
15 मिनट बाद इसे कुकर से निकाल लें और ठंडा होने के बाद सर्व कर सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।