Wed Apr 8, 2026 | Updated 06:26 PM IST HZ Awards 2026
Hing Aam Achar recipe

Hing Aam Achar: इस बार आम का बनाएं हींग वाला अचार, देखें बनाने और स्टोर करने का तरीका

गर्मी के मौसम में आम का अचार न बनें ऐसा कैसे हो सकता है। आमतौर पर लोग इस सीजन में आम का खट्टा-मीठा, तीखा और सूखा अचार बनाकर स्टोर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी कैरी का हींग वाला अचार खाया है? अगर नहीं, तो नीचे लेख में पढ़ें इसे बनाने और स्टोर करने का पूरा तरीका।
Editorial
Updated:- 2026-04-08, 16:31 IST

How To Make Hing Aam Achar: गर्मियों का मौसम आते ही भारतीय घरों में अचार बनाने की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। आम का अचार तो हर किसी का पसंदीदा होता है, लेकिन हींग वाला आम का अचार अपनी खुशबू और पाचन गुणों के कारण सबसे अलग माना जाता है। इस अचार की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें तेल का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं होता, जिसके कारण यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। हींग और मसालों के मेल से तैयार यह अचार न केवल खाने का स्वाद दोगुना कर देता है बल्कि पेट की समस्याओं के लिए भी रामबाण इलाज माना जाता है।

अगर आप इस बार कुछ नया आजमाना चाहती हैं, तो हींग वाला आम अचार सबसे बेहतरीन विकल्प है। नीचे लेख में जानें हींग वाला आम अचार बनाने की रेसिपी।

हींग वाला अचार बनाने का तरीका

achar

  • हींग वाला अचार बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे और कड़े आम लें।
  • आम में अगर जाली पड़ गई हो, तो अचार ज्यादा समय तक चलता है।
  • आमों को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें और सारा पानी सुखा दें।
  • इसके बाद आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • अब इन टुकड़ों में ढेर सारा नमक और थोड़ी हल्दी मिलाकर एक कांच के बर्तन में भरकर 2 से 3 दिनों के लिए छोड़ दें।
  • इस दौरान आम अपना पानी छोड़ दें। ऐसा करने से ये सॉफ्ट हो जाएंगे।
  • दो-तीन दिन बाद जब आम पानी छोड़ दें, तो उन्हें छानकर पानी अलग कर लें।
  • अब आम के टुकड़ों को एक सूती कपड़े पर फैलाकर 3-4 घंटे के लिए छाए में सुखाएं।
  • इसके बाद एक कटोरे में कुटी हुई लाल मिर्च, थोड़ी और हल्दी और अच्छी क्वालिटी की हींग लगभग 2 बड़े चम्मच लें।
  • अब इसमें आम का वही पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
  • इसके बाद आम के टुकड़ों पर अच्छी तरह लपेट दें।
  • इससे आपका बिना तेल वाला चटपटा हींग का अचार तैयार है।

इसे भी पढ़ें- Papite Ka Achar: बहुत हुआ नींबू गोभी और गाजर, इस बार बनाएं पपीते का अचार; 10 मिनट में होगा तैयार

हींग वाला आम का अचार स्टोर करने का तरीका

how to store hing mango achar

  • अचार को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए उसे हमेशा कांच या चीनी मिट्टी के जार में ही रखें।
  • जार को इस्तेमाल करने से पहले गरम पानी से धोकर धूप में अच्छी तरह सुखा लें।
  • इस अचार में तेल नहीं होता, इसलिए समय-समय पर जार को हिलाते रहें।

इसे भी पढ़ें- गोभी-गाजर हुआ बहुत, इस बार बनाएं टमाटर का अचार; पढ़ें रेसिपी

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

 


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।