herzindagi
image

Sugar Free Modak: बिना चीनी के बढ़ेगी मिठास, गणपति भोग के लिए बनाएं शुगर फ्री मोदक

हेल्दी रहना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए इस बार गणपति बप्पा को भी आप शुगर फ्री टेस्टी मोदक का भोगा लगाएं। इसकी रेसिपी आपको आर्टिकल में मिल जाएगी।
Editorial
Updated:- 2025-08-28, 10:59 IST

Modak Recipe: गणपति बप्पा का आगमन हो गया है। ऐसे में हर किसी के घर में अलग-अलग तरह के मोदक तैयार किए जाते हैं। कई सारे लोग जो मोदक को बना नहीं पाते हैं वो बाहर से जाकर इसे खरीदते हैं, ताकि बप्पा को भोग लगाया जा सके। लेकिन अक्सर लोग बाहर के मोदक मीठा होने की वजह से कम खाते हैं। इस रेसिपी को पढ़कर आपको प्रसाद थोड़ा खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि आप घर पर ही शुगर फ्री मोदक को भोग गणपत्ति बप्पा को लगा सकती हैं। साथ ही, प्रसाद में दोस्तों और रिश्तेदारों को दे सकती हैं। आइए आर्टिकल में बताते हैं शुगर फ्री मोदक को कैसे करें रेडी।

शुगर फ्री मोदक को बनाने का तरीका

  • इसके लिए आपको 250 ग्राम खजूर लेना है।
  • फिर इसके बीज को खजूर के अंदर से अलग कर देना है।
  • ऐसे ही आपको सारे खजूर को करना है, ताकि आप इसका पेस्ट बना सके।
  • जब इसके बीज अलग हो जाएं तो इसे मिक्सी में डालकर इसका पेस्ट तैयार करना है।
  • इसके बाद आपको इसे एक कटोरी में निकाल लें।
  • अब आपको एक पैन लेना है और इसमें 2 छोटी चम्मच के बराबर घी डालना है।
  • फिर इस खजूर के पेस्ट को अच्छे से पकाना है। जब तक यह थोड़ा खीला न हो जाए।

2 - 2025-08-28T105020.375

शुगर फ्री मोदक को भोग के लिए करें तैयार

  • जब यह पेस्ट आपको अच्छे से पक जाए तो इसके बाद इसे एक प्लेट में निकाल लें।
  • इसमें बारीक कटे हुए पिस्ता, काजू, बादाम और गोले का बुरादा मिक्स करें।
  • अब इन सभी चीजों को मिक्स करके एक साथ कर लें।
  • इसके बाद आपको मोदक वाला मोल्ड लेना है।
  • इसमें थोड़ा सा घी लगाना है और थोड़ा-थोड़ा पेस्ट इसके अंदर डालना है।
  • फिर इसे प्रेस करना है आपके भोग के मोदक बनकर रेडी हो जाएंगे।

1 - 2025-08-28T105018.904

इसे भी पढ़ें: Coconut Modak Recipe: घर में बनाएं बाजार जैसे टेस्टी 'गरी के मोदक'

इस रेसिपी से आप शुगर फ्री मोदक को तैयार कर सकते हैं। इस तरह के मोदक को खाकर आपकी हेल्थ भी सही रहेगी। साथ ही, आपके भोग का स्वाद भी बढ़ जाएगा।

इसे भी पढ़ें: गणपति जी के लिए बूंदी से सिर्फ लड्डू नहीं बल्कि ये 2 मिठाइयां भी बना सकती हैं आप , जानें रेसिपी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आप आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

शुगर फ्री मोदक Recipe Card

शुगर फ्री मोदक बनाने का तरीका

Vegetarian Recipe
Total Time: 55 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 20 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 60
Cuisine: Indian
Author: Mahima Bhatnagar

Ingredients

  • खजूर- 250 ग्राम
  • पिस्ता- 25 ग्राम
  • काजू-25 ग्राम
  • बादाम-25 ग्राम
  • गोले का बुरादा- 50 ग्राम
  • घी
  • चांदी की वरक

Step

  1. Step 1:

    इसके लिए आपको 250 ग्राम खजूर लेना है। खजूर के बीज को अलग कर देना है।

  2. Step 2:

    जब इसके बीज अलग हो जाएं तो इसे मिक्सी में डालकर इसका पेस्ट तैयार करना है।

  3. Step 3:

    इसके बाद आपको इसे एक कटोरी में निकाल लें।

  4. Step 4:

    अब आपको एक पैन लेना है और इसमें 2 छोटी चम्मच के बराबर घी डालना है।

  5. Step 5:

    फिर इस खजूर के पेस्ट को अच्छे से पकाना है। जब तक यह थोड़ा खीला न हो जाए।

  6. Step 6:

    जब यह पेस्ट आपको अच्छे से पक जाए तो इसके बाद इसे एक प्लेट में निकाल लें। इसमें बारीक कटे हुए पिस्ता, काजू, बादाम और गोले का बुरादा मिक्स करें।

  7. Step 7:

    अब इन सभी चीजों को मिक्स करके एक साथ कर लें। इसके बाद आपको मोदक वाला मोल्ड लेना है।

  8. Step 8:

    इसमें थोड़ा सा घी लगाना है और थोड़ा-थोड़ा पेस्ट इसके अंदर डालना है। फिर इसे प्रेस करना है आपके भोग के मोदक बनकर रेडी हो जाएंगे।

  9. Step 9:

    इसे अच्छे से सर्व करो।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।